हरियाणा: गठबंधन में कांग्रेस 7 सीट देने को तैयार, AAP ने रखी 10 की डिमांड, क्या विनेश-बजरंग भी होंगे उम्मीदवार?

आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 सीटों का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट लड़ी थी. इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इस आधार पर आप चाहती है कि उसे विधानसभा में 10 सीटें मिले.

Advertisement
रियाणा में कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी. रियाणा में कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होना है. सभी पार्टियां रणनीति बनाने और कैंडिडेट का नाम फाइनल करने में जुटी हुई हैं. लेकिन सभी की नजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर है. इस गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं. कई राउंड की मीटिंग हो चुकी है. लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है. विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने की भी चर्चा है.

Advertisement

जानें गठबंधन में क्यों हो रही 'दिक्कत'

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 सीटों का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट लड़ी थी. इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इस आधार पर आप चाहती है कि उसे विधानसभा में 10 सीटें मिले. 

कई राउंड की हो चुकी है बातचीत

आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के साथ पार्टी नेताओं की तीन-पांच राउंड की बातचीत हुई है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बैठकें की हैं. अब माना जा रहा है कि वेणुगोपाल कल भी आप सांसद के साथ बैठक कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गठबंधन पर आखिरी फैसला अरविंद केजरीवाल करेंगे. खबर है कि केसी वेणुगोपाल और राघव चड्ढा के बीच तीसरे चरण की मुलाकात कल (बुधवार) संभव है.

Advertisement

कांग्रेस ने बनाई कमेटी

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को देखने के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी राज्य में गठबंधन से संबंधित तमाम पहलुओं को देखेगी और पार्टी हाई कमान को एक रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर संभावित रूप से तय होगा कि AAP को राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट पर लगी मुहर! कल हो सकता है उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

CEC की बैठक में क्या हुआ
 

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक CEC की मीटिंग में करीब 49 सीटों पर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि लगभग 30 से 35 सीटों पर फाइनल बातचीत हो चुकी है. उम्मीदवारों के चयन में इस बात पर फोकस किया गया कि कैंडिडेट की जीत की संभावना कितनी है, इसी के आधार पर नामों पर फैसला लिया गया है. क्योंकि सबसे अहम फैक्टर यही है. इसके अलावा कई बार विधायक रह चुके विधायकों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा रही है. 

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कल भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. हम सभी उम्मीदवारों के नाम परसों तक जारी कर देंगे. उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत अभी शुरुआती दौर में है. बातचीत चल रही है.

विनेश और बजरंग पुनिया पर क्या बोली कांग्रेस

Advertisement

दीपक बाबरिया ने कहा कि आज हमारी सीईसी की बैठक हुई, जिसमें 41 सीटों पर चर्चा हुई. जबकि कल हमने 49 सीटों पर चर्चा की थी. बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि हमें इसपर एक-दो दिन में स्पष्टता मिलेगी. आज इसपर कोई चर्चा नहीं हुई. उम्मीदवारों को लेकर पार्टी लगातार चर्चा कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »