पंचायत आजतक पंजाब: 'नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी कर रही बीजेपी', सचिन पायलट ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए बड़ा हमला बोला और कहा कि देश में पहले 'नोटबंदी' हुई थी और अब सत्ताधारी दल के इशारे पर 'वोटबंदी' की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जनता इस बार बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है.

Advertisement
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट (Photo-ITG) पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

पंचायत आजतक' के मंच पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शिरकत की. आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों और राज्य के राजनीतिक माहौल के बीच सचिन पायलट ने पार्टी के भीतर गुटबाजी के दावों को सिरे से खारिज किया. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए प्रगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने की वजहें सामने रखी. 

Advertisement

 पायलट ने पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी के दावों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस के पास नेताओं का सबसे बड़ा और अनुभवी अनुभव है. इसके साथ ही उन्होंने 'आप' सरकार के वित्तीय प्रबंधन, ड्रग्स के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और चुनाव आयोग  की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए.

'नोटबंदी के बाद अब बीजेपी ने की वोटबंदी'

चुनाव आयोग की भूमिका पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के हनन का आरोप लगाया: पायलट ने कहा कि राहुल गांधी सालों से कह रहे थे कि इलेक्शन कमीशन सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है और अब यह सच साबित हो गया है, देश में आबादी बढ़ रही है, लेकिन 13 करोड़ 30 लाख लोगों के नाम वोट लिस्ट से काट दिए गए हैं. 

सचिन पायलट ने सीधे बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहले नोटबंदी की थी, अब वोटबैंदी कर रही है. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के सांसद और नेता इलेक्शन कमिश्नर से मिलने का समय मांगते हैं तो समय नहीं दिया जाता और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को पुलिस बस में ठूंसकर थानों में डाल देती है। लोकतंत्र में किसी भी संस्था को निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए.

Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं की साख गंभीर संकट में है। संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों के साथ हुई बदसलूकी, दिल्ली में बैरिकेडिंग और वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह अब केवल किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश और युवाओं के भविष्य का आंदोलन बन चुका है।

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफे देना पड़ेगा-पायलट

सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर कड़ा सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से जुड़े निर्णय बिना तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और सहमति के लिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गैर-कानूनी हैं. पायलट ने स्पष्ट किया कि कानून के मुताबिक तीनों चुनाव आयुक्तों के पास बराबर अधिकार हैं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त एकतरफा फैसले ले रहे हैं.

 उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पद छोड़ते नहीं और उनके फैसलों की निष्पक्ष समीक्षा नहीं होती, तब तक चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बहाल नहीं हो सकती. उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की वैधानिक और न्यायिक जांच होनी चाहिए.

वोट काटने और लोकतंत्र पर संकट का आरोप

Advertisement

पायलट ने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लगभग 90 लाख वोटरों के नाम काटे गए, जिनमें से अदालत जाने वाले 22 लाख लोगों में से 95% की अपील को अदालत ने सही माना. इसी तरह गोवा जैसे छोटे राज्य में 1.40 लाख वोटों का काटा जाना बेहद गंभीर प्रक्रियात्मक चूक है.

पायलट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देश को दिए गए 'सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार' पर डाका डाला जा रहा है, जिसे देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञानेश कुमार ने जो किया है, वो अपराध किया है. लोकतंत्र पर कुठाराघात किया है.

पंजाब में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट-पायलट
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और नेतृत्व परिवर्तन पर उठे सवालों का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद या झगड़ा नहीं है. पायलट ने कहा कि हमारे पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बहुत मेहनत और जोश के साथ संगठन को मंडल, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक पहुंचाया, लेकिन हर संगठन में समय के साथ बदलाव आता है और पार्टी आलाकमान ने प्रगट सिंह को नया अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया.

सचिन पायलट ने जोर देकर कहा कि चुनाव अब बहुत दूर नहीं हैं. पंजाब कांग्रेस की पूरी स्टेट लीडरशिप एकजुट है और सबका एकमात्र लक्ष्य राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाकर जनता की सेवा करना है. आम आदमी पार्टी को हमारी पार्टी पर बोलने का हक नहीं है, उनके सांसद टूटकर बीजेपी में चले गए. 

Advertisement

'पॉलिटिक्स और सरकार चलाना गंभीर काम है'
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि कांग्रेस में जितने कार्यकर्ता नहीं हैं, उससे ज्यादा सीएम फेस हैं, सचिन पायलट ने तीखा पलटवार किया, इस पर पायलट ने कहा कि वह राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्हें हर बात को हल्के में बोलने की आदत या शौक है. राजनीति एक बेहद गंभीर पेशा है और सरकार चलाना एक गंभीर जिम्मेदारी है. इस पद पर बैठे व्यक्ति को बहुत सोच-समझकर अपने शब्दों का चयन करना चाहिए.य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने 140 वर्षों तक देश और जनता की सेवा की है.

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने पर बोले पायलट
पूर्व हॉकी कप्तान और विधायक प्रगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के फैसले पर पायलट ने कहा कि पार्टी में कई सक्षम नेता हैं, लेकिन सर्वसम्मति से प्रगट सिंह का चयन किया गया. प्रगट सिंह देश के प्रतिष्ठित स्पोर्टिंग आइकन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। वह कई बार चुनाव जीत चुके हैं और एक सुलझे हुए व साफ छवि के नेता हैं.

सचिन पायलट ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष का चुनाव किसी एक या दो व्यक्ति की राय से नहीं, बल्कि पूरे संगठन, कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व की व्यापक चर्चा व सहमति के बाद होता है. कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा अनुभवी, परिपक्व और स्वीकार्य नेता हैं. जब इतने कैपेबल नेता होते हैं तो विचारों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन चुनाव के समय सब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में एकजुट हैं.

Advertisement

पायलट ने निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग रोज पार्टी छोड़ रहे हैं, पंजाब की सेवा के लिए जिन सांसदों को भेजा गया था, वो बोरिया बिस्तर समेटकर बीजेपी में जा बैठे, जिन कंधों पर अन्ना हजार के वक्त पार्टी खड़ी की थी, वे लोग आज कहां है, उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं को देखकर यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि वे बीजेपी के हैं या कांग्रेस से गए हुए पुराने नेता।

पंजाब की पुरानी रंगत वापस लाने का संकल्प
पंजाब के ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि देश का एक बेहद महत्वपूर्ण 'बॉर्डर स्टेट' है. आजादी से पहले और बाद में पंजाबियों ने देश के विकास, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, और उद्योग में अग्रणी भूमिका निभाई है.

पायलट ने कहा कि पंजाब के लोगों का खुशहाल, सुरक्षित और प्रगतिशील होना देश के लिए जरूरी है. कांग्रेस पार्टी पंजाब की उस पुरानी गरिमा (और गौरवशाली इतिहास को वापस लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी.

वोट के लिए पैसे बांटना केवल पॉपुलिज्म-पायलट

चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 1000 और 1500 रुपये भेजने की योजना पर सचिन पायलट ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का चुनावी हथकंडा है. उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी के खजाने का नहीं, बल्कि आम जनता और टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई का पैसा है। सवा चार साल तक याद नहीं आया और चुनाव से दो-तीन महीने पहले पैसे बांटे जा रहे हैं

Advertisement

 पायलट ने कहा कि आप उस मां से पूछिए, जिसका बच्चा ड्रग्स की लत से फंसा है कि उसे 1500 रुपये चाहिए या अपने बच्चों की जान और सेहत. इस पैसे का इस्तेमाल पुलिस को मजबूत करने, नशा रोकने और गैंगस्टरों पर लगाम लगाने में होना चाहिए था. 

'चिट्टे की होम डिलीवरी और जॉम्बी ड्रग्स': पायलट ने घेरा

पंजाब में ड्रग्स और कानून-व्यवस्था की बदहाली पर कांग्रेस प्रभाैरी सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को कटघरे में खड़ा किया. बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने (50 किमी बीएसएफ का दायरा) के बाद भी भारत सरकार और गृह मंत्रालय सीमा पार से आ रहे केमिकल और 'जॉम्बी ड्रग्स' को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं.

सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब के अंदर 'चिट्टे' की होम डिलीवरी हो रही है. जब तक स्थानीय पुलिस, प्रशासन और नेताओं की सहमति नहीं होगी, तब तक नशा घर-घर नहीं पहुंच सकता.  पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी मुख्यमंत्री को खुद को 'ईमानदार' साबित करने के लिए अपने ही पोस्टर लगवाने पड़ रहे हैं.

 पंजाब की राजनीति और कांग्रेस की वापसी का खाका

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए पायलट ने राज्य की 'आप' सरकार और विपक्षी दलों पर हमला बोला: उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिथिलता के कारण माहौल बिगड़ा है, जिससे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर जाना पड़ रहा है.

Advertisement

नवनिर्वाचित पंजाब कांग्रेस नेतृत्व (परगट सिंह) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे हॉकी में पंजाब और भारत का स्वर्णिम इतिहास रहा है, उसी तरह कांग्रेस की पूरी टीम एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी. पायलट ने याद दिलाया कि पंजाब में हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जैसे बड़े नीतिगत काम कांग्रेस के दौर में ही संभव हुए थे और पार्टी इसी विकासवादी सोच के साथ वापसी करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »