झारखंड चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू हुए बीजेपी में शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रविवार को झारखंड के सिद्धो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने देवघर स्थित गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी की सदस्यता ली. इस मौके पर प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे.

Advertisement
झारखंड में मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल झारखंड में मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 04 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होने जा रही है. अब झारखंड चुनाव से एक बड़ी रोचक खबर सामने आ रही है. साहिबगंज बरहेट से चुनाव लड़ रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी की सदस्यता ली. 

बीजेपी में शामिल मंडल मुर्मू

रविवार को झारखंड के सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने देवघर स्थित गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर बीजेपी की सदस्यता ली. इस मौके पर प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे. 

Advertisement

इससे कुछ दिन पहले भी मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल होने के लिए रांची आ रहे थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही डुमरी पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया था. कुछ समय बाद पुलिस ने उनकी तलाशी लेकर उन्हें जाने दिया था. हालांकि उस समय झामुमो (JMM) ने पुलिस द्वारा उनको छोड़े जाने पर विरोध जताया था. बीजेपी पार्टी मंडल मुर्मू को काफी समय से अपने साथ शामिल करना चाहती थी, लेकिन विफल रही थी. मगर अब वो सफलतापूर्वक उन्हें अपने साथ शामिल कर चुके हैं. 

कौन है मंडल मुर्मू ?

मंडल मुर्मू 1855 में हुए संथाल हूल क्रांति के नायक अमर शहीद सिद्धू कान्हू के वंशज हैं, सिद्धू कान्हू ने जल जंगल जमीन के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था. 

अब बीजेपी उसके वंशज को अपने पाले में लाकर उन सभी आदिवासियों में मैसेज देने का प्रयास कर रही है. उनका कहना है कि जिस जल जंगल जमीन की सुरक्षा की बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करते हैं उसी पर उन शहीद के वंशज ही विश्वास नहीं करते हैं जिसका परिणाम है कि मंडल मुर्मू पाला बदलकर भाजपा की नीतियों का समर्थन किया है. 

Advertisement

बात करें झारखंड में विधानसभा चुनावों की, तो झारखंड में वोट 13 नवंबर 2024 और 20 नवंबर 2024 को डाले जाएंगे जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »