EXCLUSIVE: बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को 3-3 हजार, 45 दिन में DA... बंगाल चुनाव से पहले BJP का मेनिफेस्टो तैयार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले BJP अपना मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है, जिसमें DA बकाया 45 दिनों में चुकाने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये मासिक सहायता देने जैसे बड़े वादे शामिल हैं. पार्टी रोजगार, उद्योग, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को मुख्य मुद्दा बना रही है.

Advertisement
BJP ने बंगाल चुनाव के लिए मेनिफेस्टो तैयार कर लिया है (Photo: PTI) BJP ने बंगाल चुनाव के लिए मेनिफेस्टो तैयार कर लिया है (Photo: PTI)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

Bengal Vidhan Sabha Chuav 2026:  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. बीजेपी अब अपनी चुनावी मेनिफेस्टो लाने की तैयारी में है. ये मेनिफेस्टो अप्रैल के पहले हफ्ते में, सबसे संभावित तारीख 5 अप्रैल को जारी किया जाएगा. बीजेपी इस मेनिफेस्टो के जरिए ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सरकार को चुनौती देने वाली है और राज्य में “बदलाव” का नारा दे रही है.

Advertisement

इस मेनिफेस्टो में बीजेपी ने कई बड़े और जनता को लुभाने वाले वादे किए हैं, जो मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं पर फोकस करते हैं. पार्टी का मेनिफेस्टो तीन सबसे बड़े वादों के इर्द-गिर्द घूम रहा है. सरकारी कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता (DA) 45 दिनों में पूरा करना, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की मदद और बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपये महीना देने का वादा. इसके अलावा नौकरियों, इंडस्ट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं.

और क्या-क्या वादे हैं?

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का सभी बकाया DA 45 दिनों के अंदर चुकता कर दिया जाएगा. लक्ष्मीर भंडार योजना में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं के लिए “युवा साथी” योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये की मदद.

Advertisement

नौकरियां और इंडस्ट्री

सभी खाली सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा. चार बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे. सिंगुर में 1000 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क (किसानों की सहमति से). चाय और जूट इंडस्ट्री को फिर से मजबूत किया जाएगा. बर्नपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट को रिवाइव किया जाएगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास

केंद्र के साथ मिलकर डीप सीपोर्ट बनाने की कोशिश है. कई नदियों पर नए पुल, सुंदरबन से दार्जिलिंग तक नेशनल हाईवे बनाने की बात कही गई है. मालदा और बालुरघाट एयरपोर्ट को बेहतर बनाना.

कृषि और गांव

चावल किसानों को MSP का फायदा, आलू किसानों को बेहतर सपोर्ट का वादा किया गया है. साथ ही कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग बढ़ाना, मछली पालन को प्रोत्साहन देना.

यह भी पढ़ें: कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला

महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने का वादा किया गया और साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा दिलाने की बात कही गई है. अवैध घुसपैठ पर रोक और बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत करना.

शिक्षा और स्वास्थ्य

सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारना, उत्तर बंगाल में IIT और IIM खोलना. जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलना. आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में तुरंत लागू करना.

Advertisement

बीजेपी इस मेनिफेस्टो से कह रही है कि 15 साल की TMC सरकार में बंगाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और माफिया राज बढ़ गया है. अब समय आ गया है बदलाव का. पार्टी एक व्हाइट पेपर भी जारी करेगी जिसमें TMC के 15 साल के रिकॉर्ड की समीक्षा होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement