'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे', IPS अजय पाल पर TMC नेता जहांगीर का पलटवार

पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की कार्रवाई से नाराज टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने उन्हें खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि खेल उन्होंने शुरू किया है, लेकिन खत्म टीएमसी करेगी. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी रात में छापेमारी कर रहे हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं.

Advertisement
जहांगीर और अजय पाल शर्मा में बढ़ी तकरार. (File photo: ITG) जहांगीर और अजय पाल शर्मा में बढ़ी तकरार. (File photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर और आईपीएस अजय पाल शर्मा के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब टीएमसी उम्मीदवार ने पुलिस पर्यवेक्षक को खुली धमकी देते हुए जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे. पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.'

टीएमसी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक जनसभा को संबोधित कर हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'ये लोग बहुत खेल दिखा रहे हैं. खेल तुम लोगों ने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे.'

Advertisement

'पिक्चर अभी बाकी है...'

उन्होंने आगे कहा कि पिक्चर अभी बाकी है दोस्त... अभी तो खेल शुरू हुआ है और तुम लोग सोच रहे हो कि कुछ CRPF के लोगों को लेकर तुम हमें डरा दोगे, लेकिन अगर यहां के लोग पैदल चलें तो तुम लोग हवा में उड़ जाओगे. इसीलिए बीजेपी के लोगों तुमसे कहूंगा कि यहां आकर जनसमुद्र देखकर जाओ. यहां एक-एक मेरी मां दुर्गा है. दुर्गा रूप के किस तरह असुर का वध करते हैं, उन्हें पता है. उसी तरह बीजेपी को किस तरह जब्त और टाइट करना है, उन्हें पता है.

उन्होंने ये भी कहा कि हमें उनकी धमकियों की परवाह नहीं है.

क्या है मामला

दरअसल, उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा (जिन्हें 'सिंघम ऑफ यूपी' और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाना जाता है) को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले (डायमंड हार्बर क्षेत्र) में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है.

Advertisement

'तो होगी सख्त कार्रवाई'

पिछले कुछ दिनों से आम लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि फलता टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मतदाताओं को लगातार धमका रहे हैं. इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सही जानकारी दी, लेकिन बाद में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम टीएमसी उम्मीदवार के घर पहुंच गई. जहां उन्होंने जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी दी थी कि अगर उनके समर्थकों ने फिर से मतदाताओं को धमकाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.  उनका ये वीडियो वायरल हो गया और बाद विवाद खड़ा हो गया.

TMC ने आरोप लगाया कि अधिकारी रात के वक्त लोगों के घरों में घुसकर छापेमारी कर रहे हैं, महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और आतंक फैला रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement