Assam Chunav 2026: 'डबल इंजन वाली सरकार अब डबल भ्रष्टाचार की सरकार...', खड़गे का BJP पर हमला

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होना है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि डबल इंजन का वादा करने वाली सरकार अब “डबल धोखा” और “डबल भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है.

Advertisement
खड़गे ने कहा- असम की जनता को “अली बाबा और 40 चोरों” को रोकना होगा.  (Photo: ITG) खड़गे ने कहा- असम की जनता को “अली बाबा और 40 चोरों” को रोकना होगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

असम विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने लगी है. असम की सियासत में बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मतदाताओं से बदलाव की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता को “अली बाबा और 40 चोरों” को रोकना होगा. खड़गे ने बतायी कि “अली बाबा दिल्ली में बैठा है और उसके 40 चोर जगह-जगह फैले हुए हैं”, जिन्हें जनता अपने वोट से रोकेगी.

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” का वादा करने वाली सरकार अब “डबल धोखा” और “डबल भ्रष्टाचार” की सरकार बन चुकी है.
 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे इंसान को वोट देंगे जो धोखा देता है, झूठ बोलता है, जमीनें चोरी करता है, दूसरों का पैसा हड़पता है और जिसका परिवार करप्शन में लिप्त है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स के लिए यहां आकर वोट मांगते हैं.

खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने असम में भ्रष्टाचार का जाल फैला दिया है, जहां हर जगह केवल रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि BJP कहती है, असम में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन असलियत में ये डबल लूट की सरकार है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने असम और नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत काम किया है. लेकिन नरेंद्र मोदी और हिमंत ने जनता के लिए काम नहीं किया, जनता से विश्वासघात किया.

कांग्रेस की असम के लिए प्रमुख गारंटियां

Advertisement

कांग्रेस ने चुनावी वादों के तहत कई सामाजिक और आर्थिक योजनाओं की घोषणा की है:

  • महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त कैश ट्रांसफर
  • महिला उद्यमियों के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता
  • हर परिवार को ₹25 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
  • स्व. जुबिन गर्ग के मामले में 100 दिन के अंदर न्याय होगा
  • 10 लाख “खिलोंजिया भूमिपुत्रों” को स्थायी भूमि पट्टा
  • बुजुर्गों के लिए ₹1,250 मासिक सहायता

बता दें, असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement