UGC का निर्देश, यूनिवर्सिटी कैंपस में बैन हो प्लास्टिक बोतल, कप

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने कैम्पस में प्लास्टिक कप, लंच पैकैट, स्ट्रॉ, बोतल और बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने कैम्पस में प्लास्टिक कप, लंच पैकैट, स्ट्रॉ, बोतल और बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. इस फैसले के बाद विश्वविद्यालयों को कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि भारत इस साल विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का वैश्विक मेजबान है और इस साल की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यशून' है. इसके बाद आयोग ने यह निर्देश दिए हैं.

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यावरण पर सबसे बड़ा समारोह है. यूजीसी ने सभी कुलपतियों को भेजे पत्र में कहा कि प्लास्टिक के कॉफी कप, उपयोग के बाद फेंकने वाले प्लास्टिक , कप, प्लेट, पॉलीस्ट्रीन फोम में बने डिब्बों और प्लास्टिक की स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाया जाए. एक बार इस्तेमाल करने योग्य प्लास्टिक की बोतलों पर रोक लगाएं और इसके बजाय फिर से उपयोग की जा सकने वाली बोतलों के इस्तेमाल को बढ़ावा दें.

आयोग ने विश्वविद्यालयों से उपयोग के बाद फेंकने वाली प्लास्टिक पर जन जागरूकता पैदा करने और स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के लिए भी कहा है. पत्र में कहा गया है कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन करना प्रदूषण के सभी रूपों से निपटने, उत्सर्जन कम करने और सतत विकास प्रयासों में निवेश करने पर वैश्विक नेतृत्व करने की हमारी प्रतिबद्धता की ओर एक कदम है.

Advertisement

साथ ही कहा गया है कि यह प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के साझा प्रयासों का एक अवसर है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय चाहता है कि छात्रों को उनकी दिनचर्या में प्लास्टिक के उत्पादों का इस्तेमाल कम करने, ना करने और उनका दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »