मम्मी, पापा और बेटा एक ही क्लास में करते हैं पढ़ाई...

आपको भले ही सुनने में अजीब लगे कि मम्मी, पापा और बेटा एक साथ रोजाना पढ़ने एक ही स्कूल जाते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के नदिया गांव में यह पर‍िवार ऐसा ही कर रहा है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल के नादिया में स्कूल में एक साथ पढ़ता है परिवार पश्चिम बंगाल के नादिया में स्कूल में एक साथ पढ़ता है परिवार

स्नेहा

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

जरा सोचिए. मम्मी, पापा और बेटा एक साथ, एक स्कूल और एक ही क्लास में पढ़ रह हों तो वह तस्वीर कैसी होगी? पश्चिम बंगाल के नादिया में कुछ ऐसा ही नजारा लोग रोज देखते हैं.

यहां रहनेवाला मंडल परिवार हर रोज सुबह-सुबह स्कूल जाता है. एक साइकिल पर स्कूल ड्रेस में मां होती, एक पर पिता और एक पर बेटा. तीनों जब सुबह-सुबह स्कूल जाते हैं तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं.

Advertisement

मंडल परिवार की स्कूल जाने की है. कल्याणी और बालाराम की शादी बचपन में ही हो गई थी. इस वजह से दोनों पढ़ नहीं पाए. लेकिन जब बेटा बड़ा हुआ तो उसकी कॉपी किताबों को देखकर इन्हें भी पढ़ने की इच्छा हुई. आखिर में उम्र को दरकिनार करते हुए दोनों ने बेटे के साथ ही स्कूल में दाखिला ले लिया.

पेशे से किसान बालाराम स्कूल जाने के लिए सुबह-सुबह खेतों का काम जल्दी खत्म कर लेते हैं. वहीं उनकी पत्नी भी सुबह जल्दी उठकर घर के कामकाज को निपटा लेती हैं. घर का कामकाज निपटाने के बाद पूरा परिवार साइकिल से स्कूल जाता है. क्लास में भी तीनों साथ ही एक बेंच पर बैठते हैं.

11वीं में पढ़नेवाले ये तीनों छात्र पूरी क्लास के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. हालांकि दुनिया की बातों को नजर अंदाज करते हुए मंडल परिवार अगले साल होने वाली 12वीं बोर्ड में जुटा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »