पाकिस्तान में पहली बार महिला बनी विदेश सचिव, जानिये कौन हैं वो...

पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला को विदेश सचिव बनाया गया है. आप भी जानिये कौन हैं वो महिला, जिन्हें दी जा रही है पाकिस्तान की इतनी महत्वपूर्ण कुर्सी...

Advertisement
पाकिस्तान की पहली विदेश सचिव तहमीना जांजुआ पाकिस्तान की पहली विदेश सचिव तहमीना जांजुआ

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

पाकिस्तान में पहली बार किसी महिला को विदेश सचिव का पद संभालने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

इस्लामाबाद स्थ‍ित कायद-ए-आजम यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क स्थ‍ित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल करने वाली तहमीना जांजुआ ने यह कीर्तिमान हासिल किया है.


तहमीना जांजुआ पाकिस्तान की वरिष्ठ राजनयिक हैं. वो निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगी.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तहमीना जांजुआ मार्च, 2017 के पहले सप्ताह में विदेश सचिव का पदभार संभालेंगी.

Advertisement


पाकिस्तान विदेश विभाग के मुताबिक तहमीना संजीदा राजनयिक हैं और उनके पास 32 साल से अधिक का अनुभव है.

तहमीना दिसंबर, 2011 से अक्तूबर, 2015 तक इटली में पाकिस्तान की राजदूत रहीं. साल 2011 में वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता भी रहीं.


बता दें कि भारत में चोकिला अय्यर, निरुपमा राव और सुजाता सिंह विदेश सचिव के पद पर नियुक्त हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement