91 की उम्र में हुईं ग्रेजुएट, 10 साल से कर रही थीं B.A.

पढ़ने की चाहत तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. ये बात थाईलैंड की एक दादी ने साबित कर दी है.

Advertisement
किमलान जिनाकुल किमलान जिनाकुल

पढ़ने की चाहत तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. ये बात थाईलैंड की एक दादी ने साबित कर दी है.

इनका नाम है किमलान जिनाकुल. इन्‍होंने अब ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि किमलान पिछले 10 साल से बीए की पढ़ाई कर रही थीं.

ये खबर आते ही थाईलैंड की इस दादी को बधाइ संदेश मिलने लगे. वहां के पब्लिक टीवी ब्रॉडकास्‍टर थाई पीबीएस ने जानकारी दी कि किमलान ने इसी सप्‍ताह ग्रेजुएशन पूरी की है.

Advertisement

उन्‍होंने सरकारी ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. इसका नाम है Sukhothai Thammathirat Open University. एग्‍जाम पास करने के बाद उन्‍होंने कहा, 'अगर हम नहीं पढ़ते हैं, तो कुछ भी जानते, तो हम ठीक से बात नहीं कर सकते और हमारी सोचने-समझने की शक्ति का भी विकास नहीं होता.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement