बिजली विभाग में निकली 2000 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में टेक्निकल हेल्पर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और 2433 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती में टेक्निकल हेल्पर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और 2433 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पद का विवरण

भर्ती में टेक्निकल हेल्पर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. हालांकि अभी पे-स्केल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को को माध्यमिक परीक्षा पास होने के साथ आईटीआई की होनी आवश्यक है. उम्मीदवारों का चयन आईटीआई विषय के आधार पर किया जाएगा.

आयु सीमा

इन पदों के लिए 18 से 28 साल तक के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवेदन फीस

आवेदक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकते हैं. वहीं आवेदन फीस में कई वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण संबंधी नियमों के आधार पर छूट भी दी जाएगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 23 जुलाई 2018

आवेदन करने की शुरुआत- 2 जुलाई 2018

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement