अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए भूल से भी न भूलें ये सारे डॉक्यूमेंट्स...

कॉलेज में एडमिशन के दौरान कई डॉक्युमेंट्स जमा करने होते हैं. अगर आप भी ऐसे ही एक उम्मीदवार हैं तो काम आसान करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की इस लिस्ट को नोट कर लें...

Advertisement
DOCUMENTS DOCUMENTS

विष्णु नारायण

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

हर साल मार्च-अप्रैल माह के खत्म होते ही अलग-अलग कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया की शुरुआत होती है. 12वीं की परीक्षाएं देने वाले तमाम स्टूडेंट्स कॉलेज जाने की तैयारी में लग जाते हैं. जाहिर है कि इन कॉलेजों में दाखिले के लिए कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है.

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इन कोर्सेस में दाखिले के लिए भारत के मुख्य शहरों में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स रखने होंगे.

Advertisement

दिल्ली में कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं तो...

  • जन्म प्रमाण पत्र (ओरिजिनल + 2 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • 10वीं क्लास की मार्क शीट (ओरिजिनल + 3 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • 12वीं क्लास की मार्क शीट (ओरिजिनल + 3 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना न हो) पास करने वाले संस्थान के हेड द्वारा या किसी गजेटेड ऑफिसर द्वारा सत्यापित (अटेस्टेड) व स्वहस्ताक्षरित (सेल्फ अटेस्टेड)
  • ओबीसी (क्रीमी लेयर के अलावा) सर्टिफिकेट
  • स्कूल/कॉलेज से ट्रांसफर सर्टिफिकेट और बोर्ड/विश्वविद्यालय से माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • दो पासपोर्ट साइस स्वसत्यापित तस्वीरें

  • लेटेस्ट आय प्रमाण पत्र (संबंधित अथॉरिटी द्वारा माता-पिता की आय पर बनाए गए आय प्रमाण पत्र). इसके अलावा अलग-अलग जाति समुदाय से जुड़े होने पर जाति प्रमाण पत्र

मुंबई की तरफ एडमिशन ले रहे हैं तो...

  • जन्म प्रमाण पत्र (ओरिजिनल + 2 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • 10वीं क्लास की मार्क शीट (ओरिजिनल + 3 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • 12वीं क्लास की मार्क शीट (ओरिजिनल + 3 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट
  • राशन कार्ड (ओरिजिनल + 2 अटेस्टेड फोटोकॉपी)
  • पांच पासपोर्ट साइज तस्वीरें
  • दो आईडी कार्ड साइज तस्वीरें
  • पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी (अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स के लिए)
  • प्रोविजनल मार्क शीट (यदि आपके पास अब तक ओरिजिनल नहीं है)
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट और (उनके लिए जो डिग्री प्रोग्राम के पहले साल पूरे होने पर कॉलेज बदलना चाहते हैं)
  • जाति प्रमाण पत्र (वे स्टूडेंट जो एससी/एसटी/ओबीसी कोटे के तहत अप्लाई कर रहे हैं)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (दूसरे राज्यों के स्टू़डेंट्स के लिए)
  • गैप सर्टिफिकेट ( स्टांप पेपर पर) ऐसे केस में जब पढ़ाई में गैप हुआ हो.

नोट: अलग-अलग कॉलेजों में कई बार अलग-अलग जरूरतें भी होती हैं. ऐसे में संबंधित कॉलेज व कोर्स में अप्लाई करने से पहले वहां का प्रोस्पेक्टस अच्छी तरह देख लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »