नोटबंदी के बाद आपको यह लग रहा होगा कि पुराने नोटों का कोई इस्तेमाल नहीं है और वो कबाड़ से ज्यादा कुछ नहीं हैं. लेकिन वो कहते हैं न कि आइडिया जीवन बदल
सकता है. कुछ ऐसा ही हुआ उड़ीसा के एक किसान के बेटे के साथ, जिसने 500 के नोट से बल्ब जला दिया है.
जी हां, उड़ीसा के किसान का बेटा 17 साल का लछमन दुंडी ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसके जरिये बिजली बनाई जा सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि लछमन
के इस तकनीक के बारे में देश का PMO भी जानना चाहता है और PMO ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट जल्द जमा करने को कहा है.
बात दें कि लछमन एक नोट से 5 वोल्ट बिजली बनाते हैं. दरअलस, वो यह कमाल नोट पर मौजूद सिलिकॉन कोटिंग के जरिये करते हैं. सिलिकॉन कोटिंग के कारण ही नोट से
बिजली बनाना संभव हो सका है. बिजली बनाने के दौरान वो सूर्य की रौशनी का सहारा लेते हैं. लछमन ने सबसे पहले अपने कॉलेज में यह प्रोजेक्ट तैयार कर दिखाया था. पर किसी
ने ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने पीएम और सीएम को लेटर लिखा.
लेटर में लचमन ने 500 के नोट से 5 वोल्ट तक इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस करने का दावा किया. इसके बाद PMO ऑफिस ने राज्य सरकार को इस प्रोजेक्ट पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
वंदना भारती