दिल्‍ली सरकार प्राइवेट स्‍कूलों पर सख्‍त, शिकायत के लिए वेब पोर्टल शुरू

दिल्‍ली सरकार ने एक नए वेब पोर्टल की शुरुआत की है. इसके जरिए अब आप प्राइवेट स्‍कूल से सबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Advertisement
मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 20 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूलों की मनमानी रोकने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है. इसके तहत एक वेबसाइट बनाई गई है, जिस पर जाकर आप किसी भी प्राइवेट स्‍कूल की मनमानी या परेशानी की शिकायत को दर्ज करा सकते हैं. यही नहीं, उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदेश दिया है कि इसके जरिए जो भी शिकायतें मिलें उसका निपटान 15 दिन के अंदर किया जाए.

Advertisement

इस वेबसाइट पर आप doepvt.delhi.gov.in के जरिए जा सकते हैं.


मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस नई वेबसाइट का लिंक आपको दिल्‍ली सरकार की एजुकेशन साइट edudel.nic.in पर भी मिल सकता है. उन्‍होंने कहा, 'सरकार इस वेबसाइट पर निगरानी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी शिकायतों का निपटान 15 दिन के अंदर किया जाए.'


गौरतलब है कि काफी समय से दिल्‍ली सरकार को प्राइवेट स्‍कूलों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं, जिनसे निपटने के लिए सरकार इस वेबसाइट को लॉन्‍च करने की योजना बना रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement