इस साल से आसान होगा 12वीं का मैथ्‍स पेपर: CBSE

CBSE ने एक स्‍टेटमेंट जारी कर कहा है कि इस साल से कक्षा 12वीं का मैथ्‍स पेपर पिछले सालों की तुलना में आसान होगा.

Advertisement
BOARD EXAMS BOARD EXAMS

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

पिछले साल के बोर्ड एग्‍जाम में कई छात्रों ने शिकायत की थी कि 12वीं कक्षा का मैथ्‍स पेपर काफी लंबा और कठिन था. इसलिए वे समय में उसे पूरा नहीं कर सके थे. अब CBSE ने एक स्‍टेटमेंट जारी कर कहा है कि वे इस साल से मैथ्‍स के पेपर को आसान बनाएंगे.


ऐसा होगा पेपर का नया पैटर्न
शॉट-आंसर टाइप क्‍वेश्‍चंस-इस बार ऐसे छोटे प्रश्‍न आएंगे जो 2 अंक के होंगे और उनमें संक्षिप्‍त उत्‍तर लिखना होगा.
HOTS को 10 अंक-हायर-ऑर्डर थिंकिंग स्किल्‍स यानी HOTS के प्रश्‍न 10 अंक के होंगे. ये दो सेक्‍शंस में बंटे होंगे- 6 अंक और 4 अंक वाले प्रश्‍नों में.

Advertisement

गौरतलब है कि इस साल मैथ्‍स का पेपर 20 मार्च को होना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement