स्कूलों में छात्रों को कैशलेस पेमेंट के लिए स्मार्टकार्ड मिले: सीबीएसई

स्कूलों को कैशलेस बनाने की सलाह देने के बाद सीबीएसई ने अब कहा है कि छात्रों को कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टकार्ड देना चाहिए. सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि स्मार्टकार्ड से ही छात्र कैंटीन या स्कूल में किसी दुकान में शॉपिंग करें.

Advertisement
स्मार्टकार्ड से ही छात्र शॉपिंग करें स्मार्टकार्ड से ही छात्र शॉपिंग करें

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

स्कूलों को कैशलेस बनाने की सलाह देने के बाद सीबीएसई ने अब कहा है कि छात्रों को कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टकार्ड देना चाहिए. सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि स्मार्टकार्ड से ही छात्र कैंटीन या स्कूल में किसी दुकान में शॉपिंग करें. बोर्ड ने यह भी कहा है कि छात्रों को अपने परिवारवालों के अलावा आसपास के कम से कम 10 लोगों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताने की जिम्मेदारी दी जाए.

Advertisement

इससे पहले बोर्ड ने 7 दिसंबर को 350 नोडल करते हुए उन्हें बताया था कि स्कूलों को कैशलेस कैसे बनाया जाए. इसके बाद बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि स्टाफ को भी कैशलेस तरीके से ही पेमेंट किया जाए.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि छात्रों के इसमें शामिल होने से कैशलेस ट्रांजेक्शन का आसानी से प्रमोशन होगा.

बोर्ड ने यह भी तय किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस भी अब ई-वालेट के जरिए ली जाएगी. उधर, ने भी तय किया है कि 9वीं और इसके बाद के स्टूडेंट्स और टीचर्स को कैशलेश ट्रांजेक्शन के बारे में बताया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »