12वीं के छात्र वेदांत का री-इवैल्यूएशन में गड़बड़ी का आरोप, CBSE ने बताया गलत, जारी किया पूरा ब्यौरा

सीबीएसई कक्षा 12 के री-इवैल्यूएशन रिजल्ट को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनका रिजल्ट जारी हो गया है और री-इवैल्यूएशन के बाद उनके अंकों में सिर्फ 2 नंबर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बोर्ड ने जानकारी दी है कि उनके 11 अंक बढ़ाए गए हैं.

Advertisement
CBSE ने जारी किया वेदांत का रिजल्ट CBSE ने जारी किया वेदांत का रिजल्ट

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

CBSE कक्षा 12 की री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर छात्र वेदांत श्रीवास्तव और बोर्ड के बीच नया विवाद सामने आया है. जहां वेदांत ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि री-इवैल्यूएशन के बाद उनके केवल दो नंबर बढ़े हैं, वहीं CBSE ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए कहा कि उनके कुल 11 नंबर बढ़ाए गए हैं, जिनमें फिजिक्स में ही 9 नंबर शामिल हैं.

Advertisement

दरअसल, छात्र वेदांत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उन्होंने 11 प्रश्नों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अंतिम परिणाम आने पर उनके केवल दो नंबर बढ़ाए गए. उन्होंने कहा कि एक नंबर गणित और एक नंबर कंप्यूटर साइंस में बढ़ा है, जबकि फिजिक्स में कोई अतिरिक्त नंबर नहीं मिला.

वेदांत ने यह भी आरोप लगाया कि पहले उन्हें री-इवैल्यूएशन के दौरान किसी दूसरे छात्र की फिजिक्स की आंसर शीट दिखाई गई थी, जिसके कारण उनके नंबर प्रभावित हुए. बाद में शिकायत करने पर उन्हें सही आंसर शीट उपलब्ध कराई गई, लेकिन उनका कहना है कि अभी भी कई उत्तरों का सही मूल्यांकन नहीं हुआ है.

वेदांत ने फिर लगाए आरोप

सीबीएसई के स्पष्टिकरण पर वेदांत ने फिर से सवाल उठाए. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'फिजिक्स में जो 9 मार्क्स बढ़े हैं, वे री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया से नहीं बढ़े हैं. वे मेरे असली मार्क्स हैं जो आपने मुझे पहले नहीं दिए थे क्योंकि आपने मेरी आंसर शीट बदल दी थी. 1-1 नंबर सिर्फ कंप्यूटर साइंस और मैथ्स में बढ़े हैं.'

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

वेदांत के अनुसार, 13 मई को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद जब उन्होंने अपनी आंसर शीट देखी तो उन्हें फिजिक्स की ऐसी कॉपी दिखाई गई जिसकी हैंडराइटिंग उनकी नहीं थी. इस पर उन्होंने बोर्ड से शिकायत की. शिकायत के बाद उन्हें सही आंसर शीट उपलब्ध कराई गई और उसके बाद नंबरों में संशोधन भी हुआ.

हालांकि छात्र का कहना है कि री-इवैल्यूएशन के बावजूद सभी 11 प्रश्नों का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया और उन्हें अपेक्षित नंबर नहीं मिले.

CBSE ने छात्र के दावे को बताया गलत

इस पूरे विवाद पर CBSE ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है. बोर्ड ने कहा कि वेदांत का यह दावा कि उनके केवल दो नंबर बढ़े हैं, तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है. CBSE ने अपने स्पष्टीकरण में वेदांत के अंकों का पूरा ब्यौरा भी जारी किया है.

बोर्ड के अनुसार री-इवैल्यूएशन से पहले गणित में वेदांत के 46 अंक थे, जो बढ़कर 47 हो गए. फिजिक्स में उनके 35 अंक थे, जिन्हें री-इवैल्यूएशन के बाद 44 कर दिया गया, यानी इस विषय में 9 अंकों की बढ़ोतरी हुई. वहीं कंप्यूटर साइंस में उनके 61 अंक बढ़कर 62 हो गए. इस तरह तीनों विषयों को मिलाकर वेदांत के कुल 11 अंक बढ़ाए गए हैं.

Advertisement

अधिकांश री-इवैल्यूएशन परिणाम जारी

CBSE ने यह भी बताया कि कक्षा 12 की 99.7 प्रतिशत से अधिक वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन आवेदनों के परिणाम 21 जून से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा चुके हैं. शेष मामलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और उनके परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे. बोर्ड ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष यह प्रक्रिया 27 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक चली थी.

बता दें कि वेदांत उन छात्रों में शामिल रहे हैं जिन्होंने सबसे पहले CBSE के OSM सिस्टम पर सवाल उठाए थे. उन्होंने दावा किया था कि उन्हें जो आंसर शीट दिखाई गई थी, वह उनकी नहीं थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई अन्य छात्रों ने भी आंसर शीट के मिसमैच होने जैसी शिकायतें साझा की थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »