UP Board Result 2026: क्या है यूपी बोर्ड का 33% का फॉर्मूला और ग्रेस मार्क्स का नियम, रिजल्ट से पहले समझें गणित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) में 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, वहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में 33% अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र पासिंग मार्क्स से 2-3 अंक पीछे रह जाता है तो ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं.

Advertisement
10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी? फेल होने पर क्या हैं विकल्प 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी? फेल होने पर क्या हैं विकल्प

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है. 55 लाख छात्रों के बीच इस समय सबसे बड़ी चर्चा यही है कि पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए और अगर किसी विषय में नंबर कम रह गए, तो आगे क्या होगा? आइए जानते हैं यूपी बोर्ड के पासिंग मार्क्स और फेल होने की स्थिति में 'साल बचाने' के नियम.

Advertisement

क्या है 33% का फॉर्मूला?
यूपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, प्रत्येक छात्र को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत (33%) अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 33 अंक चाहिए. जिन विषयों में प्रैक्टिकल (जैसे- साइंस, ज्योग्राफी) शामिल हैं, उनमें छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाने होंगे. यदि आप थ्योरी में पास हैं लेकिन प्रैक्टिकल में फेल, तो आप उस विषय में फेल ही माने जाएंगे.

UP Board Result: aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

ग्रेस मार्क्स का क्या है नियम?
अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स (33) से महज 2 या 3 नंबर पीछे रह जाता है, तो बोर्ड के पास उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास करने का अधिकार होता है. हालांकि, यह पूरी तरह से बोर्ड के उस साल के र‍िजल्ट और परीक्षक के निर्णय पर निर्भर करता है. यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलती है जो पासिंग लाइन के बिल्कुल करीब होते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: र‍िजल्ट आने में कुछ देर और, रोल नंबर और स्कूल कोड रखें तैयार, यहां मिलेगी मार्कशीट और टॉपर्स लिस्ट

अगर फेल हो गए, तो क्या साल बर्बाद हो जाएगा?
ऐसा बिल्कुल नहीं है. यूपी बोर्ड उन छात्रों को दूसरा मौका देता है जो एक या दो विषयों में 33% अंक नहीं ला पाते. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा देकर दोबारा उसी साल पास हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026 Live: बस कुछ मिनट और...! आ रहा 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड

अगर आपको लगता है कि आपकी कॉपी सही नहीं जांची गई और आपके अंक ज्यादा होने चाहिए थे, तो आप 'री-चेकिंग' या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement