तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.31% स्टूडेंट्स पास, ऐसे करें चेक 

सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तमिलनाडु ने 20 मई को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in, digilocker.gov.in और umang.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और उसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
Tamil Nadu SSLC Result 2026: Direct link to check TN 10th result at tnresults.nic.in, pass percentage Tamil Nadu SSLC Result 2026: Direct link to check TN 10th result at tnresults.nic.in, pass percentage

प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.  इस साल कुल 94.31 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है यानी कुल 8,21,105 छात्र परीक्षा पास हुए. इनमें से 4,19,891 लड़कियां पास हुईं, जिनका पासिंग प्रतिशत 96.47 फीसदी रहा, जबकि 4,01,214 लड़कों ने परीक्षा पास की, जिनका पासिंग प्रतिशत 92.15 फीसदी रहा. लड़कियों ने लड़कों से 4.32 प्रतिशत अंक अधिक अंक प्राप्त किए. 

Advertisement

इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट 

छात्र इन आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम देख सकते हैं-

tnresults.nic.in

dge.tn.gov.in

apply1.tndge.org

कैसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट? 

आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in  पर जाएं. 

तमिलनाडु एसएसएलसी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

पंजीकरण संख्या और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें. सबमिट पर क्लिक करें.

तमिलनाडु एसएसएलसी 2026 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. 

TN SSLC 2026 में इन जिलों ने किया  टॉप 

पुदुक्कोट्टई- 97.57%
शिवगंगा- 97.54%
तंजावुर- 97.41%
त्रिची- 97.31%
कन्याकुमारी- 97.30%

तमिलनाडु एसएसएलसी 2026 रिजल्ट में विषय अनुसार पास प्रतिशत

अंग्रेज़ी- 99.44%
तामिल- 98.43%
विज्ञान- 98.00%
सामाजिक विज्ञान- 97.93%
अंक शास्त्र -97.36%

डिजिलॉकर पर तमिलनाडु एसएसएलसी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें. 

मांगी गई सारी जानकारी को फिल करें. तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय का चयन करें. 

Advertisement

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें. 

मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी दी गई है?

तमिलनाडु एसएसएलसी की मार्कशीट में कई सारी डिटेल दी गई है-

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल मार्क
  • परिणाम की स्थिति
  • जन्म तिथि

अपने स्मार्टफोन पर UMANG ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें. 

अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें. 

तमिलनाडु एसएसएलसी परिणाम 2026 ओपन करें. 

अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 

तमिलनाडु बोर्ड एसएसएलसी परिणाम 2026 देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें. 

रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. आप चाहे तो यहां से मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement