jee advanced Cutoff 2017: जानिये किसे मिलेगा IITs में एडमिशन

jee advance result की घोषणा कर दी गई है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस रैंक के आधार पर आपका एडमिशन आईआईटी में तय होगा.

Advertisement
आईआईटी आईआईटी

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

IIT JEE Advanced Cutoff 2017: के आधार पर ही यह तय होगा कि आपका एडमिशन IITs में होगा या नहीं. लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. क्योंकि छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया में काउंसलिंग के दौरान ही JEE Advanced Cutoff 2017 list की जानकारी मिल पाएगी. यानी काउंसलिंग के दौरान ही आपको यह पता चलेगा कि आपको कौन सा आईआईटी मिल रहा है.

Advertisement


बता दें कि JEE Advance के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. इसमें क्वालिफाई होने के बाद ही अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में छात्र का एडमिशन सुनिश्च‍ित हो सकेगा. छात्र की रैंक पर निर्भर करता है कि उसे किस इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा. बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा 21 मई, 2017 को आयोजित की गई थी. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स की काउंसलिंग 19 जून से शुरू हो जाएगी.

JEE Advanced 2017 कटऑफ IIT Madras द्वारा जारी की जाएगी. आप साल 2016 की कटऑफ सूची से 2017 की कटऑफ सूची का अंदाजा लगा सकते हैं. एक अनुमान के अनुसार इस बार कटऑफ सूची और ऊपर जा सकती है. यहां देखें विभिन्न IIT में साल 2014, 2015 और 2016 में सामान्य श्रेणी के closing ranks क्या थे...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »