खाना-पीना, सोना और योग ध्यान, ऐसे ऑफिस की तारीफ तो बनती है

कई कर्मचारी अपने ऑफिस के वर्क कल्चर और सुविधाओं को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हैं. गूगल के भी कई कर्मचारी ऐसा करते हैं. जिसमें वह बताते हैं कि उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं. सोशल मीडिया पर इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गूगल के ऑफिस की झलक दिखाई दे रही है. उस वीडियों में एक महिला कर्मचारी बता रही है कि उसे गूगल में खाना-पीना, सोना समेत कई सुविधाएं फ्री में मिल रही है. इस वीडियों को देखने के बाद से लोग उनके मांग कर रहे हैं कि वह उनकी भी नौकरी गूगल में लगवा दें.  

Advertisement
गूगल में काम करने के मिलते हैं इतने फायदे. गूगल में काम करने के मिलते हैं इतने फायदे.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

गूगल अपने कर्मचारियों को मिलने वाली शानदार सुविधाओं के कारण एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी के कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि ऑफिस में काम के साथ-साथ उनके आराम और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. कर्मचारियों के मुताबिक, ऑफिस में मुफ्त खाना, स्नैक्स और सोने की व्यवस्था समेत कई सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा योग और ध्यान जैसी वेलनेस सुविधाएं भी दी जाती हैं ताकि कर्मचारी तनावमुक्त होकर काम कर सकें. कर्मचारियों का कहना है कि इन सुविधाओं से काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिलती है. यही वजह है कि कई लोग गूगल के कार्यस्थल और उसकी कर्मचारी-अनुकूल नीतियों की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कर्मचारी ने बताया कि किस तरह से उनके दिन की शुरुआत होती है. इसके साथ ही उन्होंने गूगल ऑफिस में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जिक्र किया. गजल अरोड़ा ने अपने अकाउंट पर कई सारे वीडियो शेयर की हैं. अपनी दिन की शुरुआत उन्होंने ऑफिस के जिम से की है. इसके बाद वह ऑफिस में ही नाश्ता भी कर रही हैं और अपना काम करने बैठ गई है. 

फ्री खाना

गूगल के कई बड़े ऑफिस कैंपस में कर्मचारियों के लिए कैफेटेरिया उपलब्ध हैं, जहां नाश्ता, दोपहर का खान और कई जगहों पर डिनर भी मिलता है. कई कार्यालयों में भोजन मुफ्त होता है, जबकि कुछ स्थानों पर सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराया जाता है. मेन्यू में शाकाहारी, वीगन और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प शामिल होते हैं. 

Advertisement

स्नैक और कॉफी स्टेशन

ऑफिस परिसर में अलग-अलग जगहों पर स्नैक्स, फल, चाय, कॉफी और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध रहते हैं ताकि कर्मचारियों को काम के दौरान एनर्जी मिलती रहे. 

आराम और नैप की सुविधा

कुछ बड़े गूगल कैंपस में कर्मचारियों के लिए शांत कमरे या नैप पॉड्स उपलब्ध होते हैं, जहां वे थोड़ी देर आराम कर सकते हैं. इनका उद्देश्य लंबे काम के घंटों के दौरान मानसिक थकान कम करना है.  

जिम और फिटनेस सेंटर

कई ऑफिस में आधुनिक जिम, फिटनेस सेंटर और ग्रुप एक्सरसाइज की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. कुछ स्थानों पर फिटनेस ट्रेनर और वेलनेस कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं. 

योग और मेडिटेशन

कई कार्यालयों में योग, मेडिटेशन और माइंडफुलनेस से जुड़े सत्र आयोजित किए जाते हैं. इनका उद्देश्य कर्मचारियों के तनाव को कम करना और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है. 

मनोरंजन और ब्रेकआउट एरिया

कैंपस में गेमिंग एरिया, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, आरामदायक लाउंज और खुले बैठने की जगहें होती हैं, जहां कर्मचारी ब्रेक के दौरान समय बिता सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »