Exclusive: कौन हैं NEET लीक का भंडाफोड़ करने वाले प्रोफेसर? ज‍िनकी एक कॉल से ह‍िला सिस्टम, ऐसे खोली पोल

इस खुलासे के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी और दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया. जांच एजेंसियां राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार तक जांच फैला चुकी हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुथार ने CBT मोड की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं.

Advertisement
शश‍िकांत सुथार की श‍िकायत से कैंस‍िल हुई परीक्षा शश‍िकांत सुथार की श‍िकायत से कैंस‍िल हुई परीक्षा

देव अंकुर

  • जयपुर ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

NEET का पेपर लीक हो गया है. जरा सोच‍िए- ये बात कैसे और कहां से फैली. किसने सबसे पहले इसका पता लगाया. इन सवालों का जवाब हैं व्ह‍िसलब्लोअर शश‍िकांत सुथार. अब India Today TV ने इनका पता लगा लिया है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें'व्हिसलब्लोअर' के तौर पर सराहा भी है. आइए जानते हैं कि उन्हें कैसे पता चला कि पेपर लीक हुआ है और कैसे ये बात पूरे देश में आग की तरह फैल गई. 

Advertisement

आज देश में हर तरफ NEET पेपर लीक को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस चर्चा के बीच जिसका सबसे ज्यादा नाम ल‍िया गया, वो हैं व्ह‍िसलब्लोअर शश‍िकांत सुथार. इंड‍िया टुडे / आजतक ने सीकर में सुथार से मुलाकात की. हालांकि, उन्होंने फिलहाल कैमरे पर आने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच अभी एक संवेदनशील चरण में है और उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है.लेकिन उन्होंने नीट पेपर लीक के बारे में व‍िस्तार से जानकारी दी. 

सुथार ने दावा किया कि उन्हें कथित पेपर लीक के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने 3 मई को ही, जिस दिन NEET परीक्षा आयोजित की गई थी, एक 'गेस पेपर' की PDF देखी. सुथार ने बताया कि तीन मई को NEET परीक्षा खत्म होने के बाद, मेरा एक परिचित मेरे पास आया. उसने मुझे 'गेस पेपर' की PDF दिखाई और जानना चाहा कि क्या उस पेपर में से कोई सवाल असली परीक्षा में भी आया है. मैं यह देखकर हैरान रह गया कि केमिस्ट्री के सभी सवाल जैसे वे 'गेस पेपर' में थे, ठीक वैसे ही NEET 2026 के असली पेपर में भी आए थे. मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली. यहां जब असली पेपर की तुलना 'गेस पेपर' से की गई, तो केमिस्ट्री के सवाल हूबहू एक जैसे थे.

Advertisement

सुथार ने दावा किया कि राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के अधिकारियों ने इस मामले की जांच के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था.शशिकांत ने India Today TV से कहा कि तत्काल NTA ने फोन पर मुझसे संपर्क किया. मैंने उन्हें पेपर लीक के बारे में मेरे पास मौजूद सारी जानकारी दी. कुछ ही घंटों के भीतर, जांच एजेंसी और SOG के अधिकारी मुझसे मिलने पहुंच गए. CBI के अधिकारियों ने भी मुझसे मुलाकात की है. वो कहते हैं कि जांच एजेंसी को इस मामले की तह तक जाना चाहिए.

सुथार ने दावा किया कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे, और उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को यह पूरा मामला समझाने की कोशिश भी की थी. वो बताते हैं कि मैं 3 मई की रात को ही उद्योग नगर पुलिस स्टेशन गया था, जहां मैंने संबंधित पुलिस अधिकारी को मामला समझाने की कोशिश की. उन्होंने मुझसे निर्धारित फ़ॉर्मेट में लिखित शिकायत देने को कहा. इसमें समय लग रहा था. रात काफी हो गई थी. मैंने उन्हें बताया कि मैं बाद में आऊंगा और वहां से चला गया. 

सुथार, राजस्थान के सीकर में गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री के टीचर थे, मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले के नोहर के रहने वाले हैं.उनकी 2026 NEET पेपर लीक मामले का पर्दाफ़ाश करने के लिए सोशल मीडिया पर काफ़ी तारीफ़ हो रही है. यहां बातचीत में सुथार ने दावा किया कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्टिंग (CBT) मोड, जिसके बारे में शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि अगले साल से NEET परीक्षा के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा, पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि CBT मोड पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है. NEET परीक्षा दो चरणों यानी प्रीलिम्स और मेन्स में होनी चाहिए. ठीक वैसे ही जैसे इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा होती है. 2026 के कथित पेपर लीक की जानकारी आग की तरह फैलने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी और 21 जून, 2026 को दोबारा परीक्षा कराने का फ़ैसला लेना पड़ा. फिलहाल 2026 NEET पेपर लीक मामले की जांच करते हुए जांच एजेंसियां राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार जैसे कई राज्यों तक पहुंची हैं. CBI ने अब तक कम से कम 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है और महाराष्ट्र के नांदेड़ सहित कई जगहों पर छापेमारी की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »