उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर, 2026 को होने वाली है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है. उम्मीदवार अब आयोग के पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं. इससे उन्हें पता चल जाएगा कि परीक्षा किस शहर में देनी है. वहीं, एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
स्पेशल टीईटी की एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. यहां से वे अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
इसके बाद स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा जनपद से जुड़ी जानकारी पर क्लिक करें.
अगर वेबसाइट पर लॉगिन की जानकारी मांगी जाती है, तो भरें.
इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.
3 नवंबर को होगी परीक्षा
बता दें कि वहीं, स्पेशल टीईटी की लिखित परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा. इसके लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा को परीक्षा शहर बनाया गया है. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक है.
कब आएगा एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें. सिटी स्लिप से सिर्फ परीक्षा वाले शहर का पता चलेगा. परीक्षा किस केंद्र पर होगी, इसका पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा. आयोग की वेबसाइट से 31 अक्टूबर 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी भी ले जानी होगी. परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय जरूर देख लें, ताकि आखिरी वक्त में कोई दिक्कत न हो.
संतोष सिंह