नेपाल में भोट कोशी नदी का तांडव: काठमांडू की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

नेपाल में भोट कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ने 27 अगस्त को होने वाली मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ बिजनेस स्टडीज की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. प्रशासन ने छात्रों को परीक्षा केंद्र न आने की सलाह दी है और नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है (Photo: AFP) नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है (Photo: AFP)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • काठमांडू ,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

नेपाल में भोट कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ और बिगड़ते हालात के बीच काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी ने 27 अगस्त को होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यूनिवर्सिटी ने मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) और मास्टर ऑफ बिजनेस स्टडीज (MBS) के तीसरे सेमेस्टर की नियमित परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है.

यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट की ओर से इस संबंध में एक अर्जेंट नोटिस जारी कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई है. यह फैसला 2026 के थर्ड सेमेस्टर के छात्रों पर लागू होगा. आज परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्रों को अब नई तारीखों का इंतजार करना होगा.

Advertisement

कुदरत के कहर के आगे रुकीं परीक्षाएं
त्रिभुवन यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि भोट कोशी नदी की तबाही और बाढ़ के बाद बने मुश्किल हालात को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था. यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि 27 अगस्त की परीक्षा के लिए छात्रों को सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है. परीक्षा की नई तारीखों के लिए छात्रों को आधिकारिक नोटिस का इंतजार करने को कहा गया है.

जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है. आधिकारिक सूचना के मुताबिक, नया परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा. प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और सिर्फ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट्स चेक करते रहें.

Advertisement

गौरतलब है कि नेपाल के कई हिस्से इस वक्त भोट कोशी नदी में आई भयानक बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ से भारी तबाही हुई है और प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. ऐसे मुश्किल हालात में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षाओं को फिलहाल रोक दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »