NEET UG विवाद: सुप्रीम कोर्ट में एक और नई याचिका, परीक्षा के पूरे पैटर्न को ही बदलने की मांग!

याचिकाकर्ता का मानना है कि एग्जाम पैटर्न बदलने से पेपर लीक और हेरफेर की संभावना खत्म हो जाएगी. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई महत्वपूर्ण है क्योंकि 24 लाख से अधिक छात्र इस फैसले के प्रभाव में हैं. छात्र और अभिभावक परीक्षा प्रणाली में सुधार की उम्मीद लगाए हुए हैं.

Advertisement
Supreme Court Supreme Court

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर गुजरते दिन के साथ यह मामला और पेचीदा होता जा रहा है. इसी कड़ी में आज सुप्रीम कोर्ट में एक और जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है, जो मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के भविष्य और परीक्षा के पूरे सिस्टम से जुड़ी है.

Advertisement

अब 'पेन और पेपर' नहीं, 'कंप्यूटर' पर परीक्षा कराने की मांग
अक्सर देखा गया है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक 'नीट' ऑफलाइन यानी 'पेन और पेपर' मोड में होती है. लेकिन इस बार याचिकाकर्ता ने पेपर लीक जैसी धांधलियों को जड़ से खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम उठाने की मांग की है.

याचिका में साफ तौर पर निर्देश देने की गुहार लगाई गई है कि यदि इस विवाद के बाद नीट का 'री-टेस्ट' (दोबारा परीक्षा) कराया जाता है, तो वह पारंपरिक 'पेन और पेपर' मॉडल पर बिल्कुल न हो. इसके बजाय, पूरी परीक्षा को पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मॉडल पर ही आयोजित किया जाए. याचिकाकर्ता का मानना है कि डिजिटल और कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने से पेपर लीक और फिजिकल हेरफेर की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाएगी.

Advertisement

कोर्ट के रुख पर टिकीं 24 लाख छात्रों की निगाहें
सुप्रीम कोर्ट में आज इस नई याचिका पर होने वाली सुनवाई बेहद अहम है. एक तरफ जहां छात्र और अभिभावक लगातार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अदालती चौखट पर पहुंच रही ये याचिकाएं परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की वकालत कर रही हैं. अब देखना यह होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट परीक्षा के इस पारंपरिक पैटर्न को बदलने की मांग पर अपनी मुहर लगाता है या नहीं. बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर लगातार सीबीआई जांच जारी है. अभी तक 13 आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »