किताबों की किल्लत पर NCERT ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 9वीं के छात्रों को जल्द मिलेंगी नई बुक्स, युद्ध-स्तर पर छपाई जारी

एनसीईआरटी ने किताबों की क‍िल्लत को लेकर बयान देते हुए कहा है कि अब तेज गत‍ि से काम हो रहा है. जल्द से जल्द सप्लाई पूरी होगी. NCERT ने इस समस्या को स्वीकारते हुए बताया कि किताबों की मांग उम्मीद से अधिक होने के कारण अस्थायी आपूर्ति में बाधा आई है. दावा किया है कि जल्द ही सभी किताबें दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी।

Advertisement
The CBSE Class 12 Geography paper was rated easy to moderate by teachers, with most questions directly from NCERT. (Photo: PTI) The CBSE Class 12 Geography paper was rated easy to moderate by teachers, with most questions directly from NCERT. (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

नया सेशन शुरू हो चुका है, लेकिन 9वीं क्लास के कई छात्र अब भी खाली बस्ते के साथ स्कूल जाने को मजबूर हैं. वजह है, नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बदला हुआ सिलेबस और किताबों की भारी कमी. हालांकि, अब NCERT ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बोर्ड का कहना है कि वे 'युद्ध स्तर' पर किताबों की छपाई कर रहे हैं और जल्द ही दुकानों पर किताबों की सप्लाई सामान्य हो जाएगी.

Advertisement

क्यों हुई किताबों की किल्लत?
दरअसल, NEP 2020 के लागू होने के बाद कक्षा 9 के लिए बिल्कुल नया सिलेबस और नई किताबें तैयार की गई हैं. बोर्ड ने माना कि डिमांड और सप्लाई के बीच एक 'टेंपरेरी गैप' आ गया है, क्योंकि इस बार नई किताबों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा है. बोर्ड ने साफ किया कि सामाजिक विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों की किताबें छप चुकी हैं. सोशल साइंस की किताब भी फाइनल स्टेज में है और जल्द ही उपलब्ध होगी.

कैसे और कहां मिलेंगी किताबें?
NCERT ने छात्रों और परेशान पेरेंट्स के लिए कई विकल्प दिए हैं. 

ऑफलाइन काउंटर: दिल्ली मुख्यालय समेत क्षेत्रीय केंद्रों के सेल काउंटर अब शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे.
ऑनलाइन और ई-कॉमर्स: किताबें अब Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ NCERT के पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं.
फ्री डिजिटल वर्जन: अगर आपको हार्ड कॉपी नहीं मिल रही, तो आप NCERT की वेबसाइट, DIKSHA ऐप या ePathshala से इन्हें फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

हेल्पलाइन नंबर जारी
बोर्ड ने उन स्कूलों और संस्थानों से भी कहा है जो थोक (Bulk) में ऑर्डर देना चाहते हैं, वे सीधे प्रकाशन विभाग से संपर्क कर सकते हैं. अगर किसी भी छात्र को किताब ढूंढने में दिक्कत आ रही है, तो वे सीधे हेल्पलाइन नंबर 8800440559 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement