कंपनी ने केवल नौकरी नहीं ली बल्कि यादें भी ले ली... बेथेस्डा यूनियन का आरोप, HR ने हटाया कर्मचारियों की याद में बना स्मारक

अभी कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ्ट से 4800 कर्मचारियों की एक साथ छंटनी के बाद कंपनी के एचआर हेड का लेटर चर्चा में आ गया था लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने कंपनी के नीतियों पर सवाल उठा दिया है. बेथेस्डा यूनियन का आरोप है कि कंपनी के मानव संसाधन (HR) विभाग ने माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की याद में बनाया गया स्मारक हटा दिया. इसके बाद कंपनी की आलोचना हो रही है और लोग कह रहे हैं कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया. 

Advertisement
छंटनी के बाद नहीं कम हो रही माइक्रोसॉफ्ट की मुश्किलें. छंटनी के बाद नहीं कम हो रही माइक्रोसॉफ्ट की मुश्किलें.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने कई कर्मचारियों की छंटनी की थी. इसके बाद बेथेस्डा गेम स्टूडियो के कर्मचारियों ने नौकरी गंवाने वाले सहकर्मियों की याद में एक स्मारक बनाया था लेकिन आरोप है कि कंपनी के HR विभाग ने उसे हटवा दिया. इस घटना के बाद माइक्रोसॉफ्ट की आलोचना हो रही है और कर्मचारियों के साथ कंपनी के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं. 

Advertisement

स्मारक को हटाने के आरोप 

वनबीजीएस (OneBGS) बेथेस्डा गेम स्टूडियो यूनियन के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की हालिया छंटनी के बाद मैरीलैंड स्थित बेथेस्डा ऑफिस के कर्मचारियों ने नौकरी गंवाने वाले सहकर्मियों की याद में एक छोटा-सा स्मारक बनाया था. इसमें उनकी तस्वीरें, फूल और उनके योगदान को सम्मान देने वाला एक संदेश रखा गया था. यह स्मारक ऑस्टिन ऑफिस के कर्मचारियों की ओर से बनाई गई ऐसी ही श्रद्धांजलि से प्रेरित था. हालांकि, यूनियन का आरोप है कि HR विभाग ने इसे हटवा दिया. 

यूनियन का दावा है कि डिस्प्ले लगाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया था. ब्लूस्काई पर एक पोस्ट में यूनियन ने कहा कि एचआर ने ऑफिस मैनेजर को स्मारक को हटाने का निर्देश दिया था क्योंकि इसे सार्वजनिक क्षेत्र में रखा गया था. हालांकि, यूनियन का कहना है कि पहले भी इसी जगह पर दूसरी चीजें, जैसे फैन आर्ट और अन्य डिस्प्ले लगाए जाते रहे हैं. 

Advertisement

छंटनी के बाद किया गया था ऐसा 

बता दें कि ये घटना हाल ही में  माइक्रोसॉफ्ट में हुए छंटनी के बाद हुआ है. कंपनी ने अपने Xbox गेमिंग डिविजन में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. इसका असर बेथेस्डा, आईडी सॉफ्टवेयर, ऑब्सीडियन एंटरटेनमेंट और एक्टिविज़न जैसे कई गेम स्टूडियो पर पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने गेमिंग कारोबार में बदलाव और पुनर्गठन कर रही है, जिसके कारण कई कर्मचारियों की नौकरियां चली गईं. 

इसके पहले एचआर हेड का लेटर भी था चर्चा में 

लेकिन इसके पहले एचआर हेड का लेटर भी चर्चा में था. वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही दुनिया भर में 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. ये संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 2.1 प्रतिशत है. अपने लेटर में एचआर हेड ने लिखा कि मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि जि रोल्स को आज खत्म किया गया है उन्हें एआई से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »