UP PCS में देवरिया के दो सगे भाइयों ने मारी बाजी, पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर किया एग्जाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देवरिया के लार विकासखंड के दो सगे भाइयों, अभिषेक और अनिमेश सिंह ने एक साथ सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है. साधारण परिवार से आने वाले इन युवाओं की कामयाबी ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है, जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है.

Advertisement
देवरिया के अनिमेष और अभिषेक सिंह ने क्लियर किया एग्जाम (Photo- ITG) देवरिया के अनिमेष और अभिषेक सिंह ने क्लियर किया एग्जाम (Photo- ITG)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में देवरिया जिले के बरडीहा मंगरैचा गांव निवासी अभिषेक सिंह और उनके छोटे भाई अनिमेश सिंह का चयन हुआ है. देवरहा बाबा इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत अवध बिहारी सिंह के इन दोनों बेटों ने दिल्ली में रहकर एक साथ तैयारी की. बड़े भाई अभिषेक ने आईआईटी मद्रास और दिल्ली यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की, जबकि छोटे भाई अनिमेश ने जामिया मिलिया इस्लामिया से एमएससी की पढ़ाई पूरी की. दोनों भाइयों ने अपने पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर परिवार का नाम रोशन किया है. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement

आईआईटी और जामिया की पढ़ाई के बाद मिली बड़ी सफलता

अभिषेक और अनिमेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव और देवरिया के विद्यालयों से पूरी करने के बाद दिल्ली का रुख किया था. अभिषेक ने आईआईटी मद्रास जैसी संस्था से पढ़ाई की और दिल्ली में छोटे भाई का मार्गदर्शन किया. 

दोनों भाई आईएएस की परीक्षा में भी शामिल हुए थे, लेकिन वहां सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी कड़ी मेहनत और आपसी सहयोग के दम पर उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा को क्रैक कर दिखाया. उनके पिता अवध बिहारी सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसमें समाज और मित्रों का बड़ा सहयोग रहा.

देवरिया जिले में प्रतिभाओं का दबदबा

इन दो भाइयों के अलावा देवरिया जिले के कई अन्य मेधावियों ने भी पीसीएस परीक्षा में परचम लहराया है. जिले की आयुषीका यादव, त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी, अवनीश गोंड, अनुष्का यादव, अभिषेक यादव और उत्पल आनंद यादव का भी चयन हुआ है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की सफलता से जिले के शैक्षणिक संस्थानों और परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अजय मणि त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोगों ने चयनित छात्रों के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement