परीक्षा केंद्र बदलने के लिए NTA ने ओपन की विंडो, छात्रों को मिलेगी राहत

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने CUET UG 2026 परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर चल रहे विवाद के बीच छात्रों को राहत दी है. एजेंसी ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एक बार फिर विंडो खोल दी है, जिसके तहत उम्मीदवार उपलब्ध सीटों के आधार पर अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुन सकते हैं. 

Advertisement
NTA ने cuet ug 2026 उम्मीदवारों के लिए दोबारा ओपन किया परीक्षा केंद्र बदलने का विंडो. (Photo: Pexels) NTA ने cuet ug 2026 उम्मीदवारों के लिए दोबारा ओपन किया परीक्षा केंद्र बदलने का विंडो. (Photo: Pexels)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के लिए परीक्षा शहर बदलने का विकल्प फिर से शुरू कर दिया है. यह कदम उन उम्मीदवारों की मदद करेगा जिन्हें सीमित क्षमता के कारण अपने पसंदीदा परीक्षा शहर नहीं मिल पाए थे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 15,68,866 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 96.6 प्रतिशत को उनकी पसंद का शहर मिला, जबकि 79 प्रतिशत को उनकी पहली पसंद का शहर मिला. हालांकि, कुछ केंद्रों पर अधिक मांग के कारण 3.4 प्रतिशत उम्मीदवारों को उनके चुने हुए शहरों में नियुक्ति नहीं मिल सकी. 

Advertisement

ये उम्मीदवार अब आधिकारिक CUET पोर्टल पर पुनर्आवंटन विकल्प के माध्यम से उपलब्ध शहरों में से चयन कर सकते हैं. एजेंसी ने योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है. आवंटन उपलब्धता पर निर्भर करता है इसलिए समय के साथ विकल्प कम हो सकते हैं. 

चेक करनी चाहिए ये जानकारी भी 

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर परीक्षा शहर, केंद्र, तिथि और शिफ्ट जैसी जानकारी भी जांच लेनी चाहिए और यदि कोई नया शहर आवंटित किया जाता है तो यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जब से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 के लिए सिटी स्लीप जारी किया है तब से लेकर अभी तक विवाद सामने आ रहा है. छात्र अपने सिटी स्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. कई लोगों को ऐसे शहर आवंटित हुए हैं जो उनके घर से 300 किलोमीटर की दूरी पर है. 

Advertisement

ऐसे चुनें शहर 

  • इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद आवेदन संख्या, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग कर लॉग इन करें. 
  • वर्तमान में आवंटित परीक्षा शहर की जांच करें. 
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर  पुनर्आवंटन ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • विषयों और परीक्षा तिथियों के आधार पर उपलब्ध शहरों की लिस्ट देखें. 
  • दिखाए गए विकल्पों में से उपयुक्त शहर का चयन करें और फिर अपना विकल्प सबमिट कर दें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement