CUET
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), पूर्ववर्ती सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) एक अखिल भारतीय परीक्षा है, जो 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों में विभिन्न एकीकृत / स्नातक, स्नातकोत्तर और अनुसंधान कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.
इसकी स्थापना 2010 में हुई थी. 2020 तक, CUET / CUCET का संचालन / समन्वय राजस्थान के केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Rajasthan) ने किया था. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 2021 में इन परीक्षाओं का संचालन अपने हाथ में लिया (National Testing Agency).
एक संसदीय समिति ने CUET परीक्षा के चार विकल्पों वाले MCQ फॉर्मेट पर बड़े सवाल उठाए हैं. समिति का कहना है कि यह पैटर्न ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस के छात्रों के लिए सही नहीं है. कमेटी ने सरकार से इस परीक्षा के पूरे डिजाइन की दोबारा समीक्षा करने को कहा है.
एनटीए देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं आयोजित करती है. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, एनटीए में 198 कर्मचारी हैं, जिनमें से कई आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. के. राधाकृष्णन कमेटी ने भी आउटसोर्सिंग कम करने की सिफारिश की थी. इस मामले में आम जनता और छात्रों के हित के लिए सैलरी और खर्च का खुलासा जरूरी माना जा रहा है.
CUET PG 2026 की कुछ परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होने और नॉर्मलाइजेशन नहीं किए जाने को लेकर उठे सवालों पर NTA ने सफाई दी है. एजेंसी के अनुसार, केवल 565 अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम आयोजित किया गया था, क्योंकि कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए थे.
NEET विवाद के बीच अब CUET UG 2026 परीक्षा भी तकनीकी खामियों की शिकार हो गई है. 30 मई को सेंट्रल सर्वर फेल होने के कारण कई केंद्रों पर परीक्षा घंटों की देरी से शुरू हुई, जिससे छात्रों को भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ा. तकनीकी वेंडर TCS iON ने इस गड़बड़ी पर सार्वजनिक माफी मांगी है. NTA ने घोषणा की है कि परीक्षा बीच में छोड़ने वाले 3,765 प्रभावित छात्रों के लिए जल्द ही नई तारीखें जारी की जाएंगी.
जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य अभ्यर्थी 25 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. केवल वे छात्र रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जिन्होंने CUET PG फॉर्म में JNU को प्राथमिकता दी है दाखिले की महत्वपूर्ण तिथियां और दस्तावेज सत्यापन की जानकारी भी जारी की गई है.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा कल से यानी 11 मई से शुरू होने वाली है जो 31 मई तक चलेगी लेकिन उससे पहले NTA ने गाइडलाइन जारी कर दी है. ऐसे में परीक्षा देने से पहले छात्र एक बार इसे पढ़ लें ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने CUET UG 2026 परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर चल रहे विवाद के बीच छात्रों को राहत दी है. एजेंसी ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एक बार फिर विंडो खोल दी है, जिसके तहत उम्मीदवार उपलब्ध सीटों के आधार पर अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुन सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को फोटो मिसमैच की समस्या सुधारने के लिए अंतिम मौका दिया है. जिन छात्रों की लाइव फोटो उनके आधिकारिक पहचान पत्रों से मेल नहीं खा रही है, उन्हें 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक एक अटेस्टेड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा. परीक्षा के दिन इस सर्टिफिकेट की प्रिंटेड कॉपी भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा.
CUET UG Answer Key: इस बार 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम दिया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है. प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी करेगा. प्रोविजनल आंसर-की exams.nta.ac.in/CUET-UG से डाउनलोड कर सकते हैं.
CUET 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-2025 में लुधियाना की अनन्या जैन ने पहले स्थान हासिल किया है. अनन्या ने 5 में से 4 सब्जेक्ट में 100 पर्संटाइल हासिल किए हैं.
CUET DU Admission: CUET के नतीजे जारी होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस की बात होने लगी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बताया है कि एडमिशन का दूसरा फेज शुरू होगा.
How To Check CUET UG 2025 Scorecards: इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. स्टूडेंट्स नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर अपना स्कोरकार्ड बिना किसी देरी के चेक कर सकते हैं.
CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी करेगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद cuet.nta.nic.in पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
CUET UG Result 2025: CUET में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और एनटीए की ओर से 4 जुलाई को परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.
CUET UG Result 2025: NTA द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. इसमें बताया गया कि रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को जारी होगा. इस दिन छात्र अपना रिजल्ट CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे.
NTA ने CUET UG 2025 रिजल्ट की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है. 2024 में, CUET UG परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया गया था. अनुमान है कि आज (02 जुलाई 2025) को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - exam.nta.ac.in पर अपने अकाउंट में लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
CUET UG 2025 Final Answer Key Released: इस वर्ष, CUET UG परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड और पेन-एंड-पेपर दोनों प्रारूपों में भारत में 388 केंद्रों और विदेश में 24 शहरों में आयोजित की गई थी. कुल 37 विषयों, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स शामिल थे, की परीक्षा 13 भाषाओं में ली गई, जिससे यह स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई.
कटऑफ जारी करने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. काउंसलिंग के दौरान च्वॉइस फिलिंग या प्रेफरेंस भरना, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज एडमिशन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. जेएनयू, जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत सभी विश्वविद्यालय अपनी अलग-अलग काउंसलिंग आयोजित कराएंगे.
CUET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट ( CUET UG 2025) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर घोषित करेगी. उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके CUET UG रिजल्ट देख सकेंगे.
CUET UG 2025 की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स को अपने परिणामों का बंसब्री से इंतजार. सभी स्टूडेंट्स कॉलेज एडमिशन के लिए कटऑफ और अपने सूयीईटी स्कूल का इंतजार कर रहे हैं. अनुमान है कि पिछले साल की तरह इस साल भी परिणाम एक ही तारीख पर जारी किए जाएंगे.