बिहार में स्कूल-कॉलेज के समय पर नहीं चलेगी कोचिंग क्लास, CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान 

बिहार में सरकार कोचिंग बिल लाने की तैयारी कर रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कोचिंग संस्थान से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया है जिसे फॉलो करना बेहद अहम है. 

Advertisement
बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी. (Photo: PTI) बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी. (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

बिहार सरकार कोचिंग संस्थानों के लिए कानून बनाएगी. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को इसे लेकर निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के लिए तय समय के दौरान कोचिंग नहीं चलेंगे. विद्यार्थियों की जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने बताया कि इसे लेकर सरकार का मकसद राज्य की शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और पढ़ाई की क्वालिटी को बेहतर बनाना है.

Advertisement

कोचिंग संस्थानों को देना होगा ब्योरा 

बता दें कि सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि सभी कोचिंग संस्थानों के लिए ये पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपने यहां पढ़ने वाली सभी छात्र-छात्राओं की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को सौंपे. कोई भी कोचिंग संस्थान अब बच्चों का ब्योरा छिपा नहीं सकेगा.

राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं।

• सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

• स्कूलों एवं…

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 9, 2026

स्कूल-कॉलेज के समय नहीं चलेंगे कोचिंग 

सरकार ने बच्चों पर ज्यादा प्रेशर और उनका स्कूल या कॉलेज न छूटें इसके लिए सख्त रुख अपनाया है. पोस्ट हुए निर्देश में उन्होंने साफ किया कि स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई के दौरान कोई कोचिंग संस्थान अपनी क्लास नहीं चला सकेगा. 

Advertisement

शिक्षा विभाग बनाएगी मैनुअल 

इस पूरी व्यवस्था को जमीन पर सही तरह से लागू करने के लिए सीएम ने शिक्षा विभाग को एक नई और मजबूत नियम तैयार करने का आदेश भी दिया है. सरकार का कहना है कि वे बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंद्ध हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »