यूपी की नौकरियों में अग्निवीरों को 20% कोटा! CM योगी का बड़ा ऐलान, बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 520 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए बड़ा ऐलान किया है. सेवा खत्म कर लौटने वाले अग्निवीरों को यूपी सरकार की नौकरियों में बिना परीक्षा के 20% आरक्षण मिलेगा. साथ ही, दिवाली से पहले हर गरीब परिवार को मुफ्त भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा.

Advertisement
The chief minister also urged people to help disadvantaged families celebrate Diwali. (File Photo: ITG) The chief minister also urged people to help disadvantaged families celebrate Diwali. (File Photo: ITG)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा/ लखनऊ ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजनीति और रोजगार के मोर्चे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर गांव में 520 करोड़ रुपये की लागत वाली 69 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए राज्य के युवाओं और गरीब परिवारों के लिए दो बड़े और ऐतिहासिक ऐलान किए हैं.

चुनावी अंदाज में गर्जते हुए सीएम योगी ने न सिर्फ युवाओं और महिलाओं को साधने की कोशिश की, बल्कि विपक्ष (खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस) पर तीखे जुबानी हमले भी किए. आइए जानते हैं गोंडा में सीएम योगी के संबोधन की सबसे बड़ी और अहम बातें... 

Advertisement

अग्निवीरों को 20% कोटा, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

रोजगार और देश सेवा से लौटे युवाओं के हित में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अपनी चार साल की सेवा पूरी करके वापस आने वाले अग्निवीरों को यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में 20% आरक्षण दिया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इन अग्निवीरों को बिना किसी लिखित परीक्षा (Without Exam) के सीधी भर्ती के तहत नौकरियां दी जाएंगी.

दिवाली से पहले मुफ्त भरा हुआ LPG सिलेंडर

त्योहारों के इस मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देते हुए सीएम योगी ने ऐलान किया कि हर गरीब परिवार को रसोई गैस का कनेक्शन दिया जाएगा. इसके साथ ही, इस बार दीपावली के त्योहार से ठीक पहले एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा.

Advertisement

'सुरक्षा में सेंध लगाई तो तय है जेल या जहन्नुम'

कानून-व्यवस्था पर अपने कड़े रुख को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने माफियाओं और दंगाइयों को सीधी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अब यूपी दंगा और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है. अगर किसी ने बहन-बेटियों या व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया, तो उसका अंजाम तय है या तो जेल या फिर जहन्नुम!

उन्होंने याद दिलाया कि माफियाओं को राज्य में मिट्टी में मिलाया जा चुका है और दंगा करने वालों की पीढ़ियां अब इस सबक को याद रखेंगी.

'वे बदमाश लाते हैंं, हम बदलाव लाते हैं' 

समाजवादी पार्टी के शासनकाल को 'श्राप' करार देते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब तत्कालीन सपा सरकार ने रामभक्तों पर गोलियां चलाकर उन्हें लहूलुहान किया था, जबकि हमारी सरकार ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा करके भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया.

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों से पूछें कि सपा के समय कैसे पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव और कर्फ्यू शुरू हो जाते थे, दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी. सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस का मतलब अपराध और बदमाशों को बढ़ावा देना है, जबकि बीजेपी आपकी आस्था को सम्मान और जीवन में बदलाव लेकर आती है.

Advertisement

आने वाले दिनों में बंपर भर्तियों का ऐलान

रोजगार के आंकड़ों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है. उन्होंने घोषणा की कि इसी सप्ताह 4,500 सब-इंस्पेक्टर (SI) को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. दीपावली के तुरंत बाद 35,000 पुलिस कांस्टेबल और 42,000 होमगार्ड्स को जॉइनिंग लेटर मिलेंगे.

इसके बाद शिक्षकों और अधीनस्थ सेवा के 25 से 30 हजार पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.  इसके अलावा, राज्य में अब पराली और गाय के गोबर के भी दाम मिलेंगे, क्योंकि बायोगैस और इथेनॉल उत्पादन को हर जिले में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »