चारों ओर टीचरों की नजर, पिन ड्रॉप साइलेंट और सवालों का जवाब देते छात्र... भारत के स्कूलों में एग्जाम सेंटर पर इस तरह का नजारा आम बात हो गया है. आपने भी कभी न कभी ऐसा जरूर महसूस किया होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका में इसके लेकर अलग ही माहौल देखने को मिलता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या भारत की तरह अमेरिका में भी परीक्षा के समय में इस तरह का ही दृश्य देखने को मिलता है. इसका जवाब खुद एक भारतीय छात्र ने दिया है.
सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला पोस्ट
भारतीय छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह अमेरिका पढ़ने के लिए आई थी,लेकिन यहां पर एग्जाम सेंटर के माहौल को देखकर वह बेहद हैरान हो गई. उसने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिका के एग्जाम हॉल में कोई इनविजिलेटर नहीं था, न ही वहां पर कोई फोन चेक करने वाला था और न ही जैमर लगे थे. इसके बावजूद छात्र ईमानदारी के साथ पेपर दे रहे थे.
पोस्ट में इन बातों का भी किया जिक्र
एक्स पर छात्र ने आगे पोस्ट किया कि वह दो महीने से अमेरिका में है और एग्जाम के दौरान वहां कुछ ऐसा माहौल देखने को मिला जिससे वह हैरान हो गई. उसने इससे जुड़ा एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने यह भी बताया कि एग्जाम के समय पर यहां न तो कोई इनविजिलेटर होता है न ही कोई चेकिंग करने के लिए. उसके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं चर्चा
उसकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने कहा कि अमेरिका में चीजें ज्यादा मैनेज नहीं की जाती है. वहीं, अन्य लोगों ने यह भी कहा कि एग्जाम के तौर-तरीके अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कोर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.
कैसे होते हैं अमेरिका में परीक्षा के नियम
यह सोशल मीडिया पोस्ट के आधार और भारतीय छात्र के एक्सपीरियंस के आधार पर है. हालांकि, परीक्षा, यूनिवर्सिटी और कोर्स के हिसाब से इसका तरीका बदल सकता है. अमेरिकी यूनिवर्सिटीज ओपन-बुक-एग्जाम, टेक-होम असाइनमेंट या ऑनलाइन टेस्ट जैसे तरीकों से परीक्षा लेती हैं. इसके अलावा भी कई अन्य तरीके हैं जिससे परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
आजतक एजुकेशन डेस्क