10वीं बोर्ड में हो गए हैं पास, तो ऐसे करें सही Stream का चुनाव

10वीं के बाद स्टूडेंट्स जोश-जोश में साइंस और कॉमर्स ले लेते हैं. लेकिन बाद में उन्हें समझ आता है कि वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए पहले से ही सोच-समझकर चुनें स्ट्रीम.

Advertisement
confused student confused student

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

लगभग हर राज्‍य ने 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी करने आरंभ कर दिए हैं. रिजल्‍ट आने के बाद स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ी दिक्‍कत होती है कक्षा 11 में कौन सी स्‍ट्रीम लें. अगर आप भी हो रहे हैं स्ट्रीम को लेकर कन्फ्यूज, तो इन टिप्‍स की मदद से चुनें सही स्ट्रीम...

क्या बनना चाहते हैं आप
अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं. उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें.

Advertisement


इसमें तो आगे फ्यूचर ही नहीं है?
अकसर बच्चे सोचते हैं कि कॉमर्स और साइंस में फ्यूचर का अच्छा स्कोप है लेकिन आर्ट्स में नहीं है. लेकिन ऐसा कतई नहीं है. हर सब्जेक्ट में फ्यूचर है. इसलिए अपने लक्ष्‍य के लिए आपको किस सब्‍जेक्‍ट को पढ़ने से मदद मिलेगी, इसके लिए टीचर्स या काउंसलर से बात करें.

करियर काउंसलर से करें बात
अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप करियर काउंसलर की मदद ले सकते हैं. उनसे बात करके डिसाइड करें कि आपके फ्यूचर के लिए कौ-सी स्ट्रीम बेस्ट है.


जोश में ना लें कोई स्‍ट्रीम
ऐसा अकसर होता है कि हम अपने दोस्तों और परिवार को दिखाने के लिए जोश में साइंस और कॉमर्स ले बैठते हैं. लेकिन बाद में फील होता है कि आप इसमें अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है पहले ही संभल कर स्ट्रीम चुनें.

Advertisement


लोगों की ना करें परवाह
अगर आपके 10वीं में 90% मार्क्‍स आएं है, वहीं इन नम्बर से आपको आसानी से साइंस और कॉमर्स मिल सकती है, लेकिन आपका इंटरेस्ट आर्ट्स में है तो बिना लोगों की परवाह किए आर्ट्स को चुनें. क्योंकि आप जानते है जितना बेहतर आप आर्ट्स में कर पाएंगे उतना आप साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में नहीं कर पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement