RBI में निकली भर्ती, ग्रेजुएट भी इस तरह कर सकेंगे अप्लाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और इस भर्ती के माध्यम से 27 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और इस भर्ती के माध्यम से 27 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. हालांकि इस भर्ती में सिर्फ पीडब्ल्यू उम्मीदवार यानि दिव्यांग उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक और इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

पद का विवरण

असिस्टेंट पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में 27 उम्मीदवारों का चयन होगा और चयनित उम्मीदवारों को 14650-34990 रुपये पे-स्केल दी जाएगी.

योग्यता

भर्ती में वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की हो.

आयु सीमा

इस पद के लिए 20 से 28 साल तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और यह उम्र 1 जनवरी 2018 के आधार पर तय की जाएगी. वहीं इसमें एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 50 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी.

कैसे करें अप्लाई

Advertisement

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 19 फरवरी 2018

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »