बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के पास एक शानदार चांस है. पटना हाई कोर्ट ने कंप्यूटर और टेक्निकल काम में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई 2026 रखी गई है. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय से पहले आवेदन कर दें.
योग्यता
पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन जैसे विषयों में आईटीआई या डिप्लोमा डिग्री होना आवश्यक है. वहीं, आवेदन करने की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 37 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस
पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जो 100 अंक की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. परीक्षा में पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. रिटन एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: https://phc-recruitment.com/Img/advertisementTA2026.pdf
टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29, 200 से लेकर 92,300 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है. सरकारी नियमों के मुताबिक अन्य भत्ते भी शामिल हो सकते हैं.
जल्द करें आवेदन
इस पद पर आवेदन करने के लिए पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही से भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें: संसद में इन पदों पर भी निकलती है नौकरी, कम से कम होनी चाहिए इतनी योग्यता
aajtak.in