4.5 साल तक Google में की नौकरी, छोड़ दी लाखों की सैलरी वाली जॉब, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान 

कई बार करियर में आगे बढ़ने के लिए नई नौकरी तलाशना जरूरी नहीं होता बल्कि कुछ समय रुककर अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देना भी एक बड़ा फैसला होता है. Google में साढ़े चार साल काम करने के बाद पंखुड़ी जैन मेहता ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाया है. अच्छी नौकरी और सभी सुविधाओं को छोड़ने के बाद वह अपनी बेटी के साथ वक्त बिताना चाहती हैं. 

Advertisement
आखिर क्यों छोड़ दी गूगल की नौकरी?  (Photo: insta/@pankhurijainm) आखिर क्यों छोड़ दी गूगल की नौकरी? (Photo: insta/@pankhurijainm)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

किसी बड़ी टेक कंपनी में नौकरी मिलना कई लोगों का सपना होता है. कड़ी मेहनत, अच्छी सैलरी, शानदार ऑफिस और कई तरह की सुविधाएं इस नौकरी को बेहद खास बनाती है. लेकिन कभी-कभी लोग इन सबके बावजूद करियर में बदलाव चाहते हैं. Google में करीब साढ़े चार साल काम करने के बाद पंखुड़ी जैन मेहता ने भी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  बताया कि कंपनी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था और उन्हें यहां के लोग, सुविधाएं और फायदे याद आएंगे.

Advertisement

आखिरी वर्किंग डे पर शेयर किया वीडियो

पंखुड़ी जैन मेहता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर Google में अपने आखिरी दिन काम के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कंपनी में उनका आखिरी वर्किंग डे था. करीब साढ़े चार साल के इस सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान वह पहले से ज्यादा समझदार और परिपक्व हुई हैं. उन्होंने कहा कि एक हाई-पेइंग नौकरी और दुनिया के बड़े ब्रांड में काम छोड़ना उनके लिए थोड़ा अजीब और भावुक अनुभव है. पंखुड़ी ने बताया कि उन्हें कंपनी की सुविधाएं, मिलने वाले फायदे और साथ काम करने वाले लोग याद आएंगे. उनके मुताबिक, इस फैसले के साथ उनके मन में शुक्रगुजारी भी है और एक तरह का खालीपन भी.

फिलहाल दूसरी नौकरी जॉइन करने का इरादा नहीं

नौकरी छोड़ने के बाद पंखुड़ी तुरंत किसी दूसरी कंपनी में काम शुरू नहीं करना चाहतीं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह किसी नई नौकरी को जॉइन करने के पहले कुछ समय का ब्रेक लेंगी और अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय गुजारेंगी. उनका कहना है कि काम की व्यस्तता के कारण वह बेटी के साथ उतना समय नहीं बिता पाईं, जितना बिताना चाहती थीं. इसके अलावा वह अपनी सेहत और निजी जिंदगी पर भी ध्यान देना चाहती हैं. पंखुड़ी ने वीडियो में आगे की योजनाओं को लेकर एक बड़े बदलाव का संकेत भी दिया. हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया कि वह आगे क्या करने वाली हैं.

Advertisement

कंटेंट क्रिएशन जारी रखेंगी

पंखुड़ी ने यह भी साफ किया कि नौकरी छोड़ने का मतलब कंटेंट क्रिएशन से दूरी बनाना नहीं है. वह अपने इस काम को आगे जारी रखेंगी. अपने वीडियो के आखिर में उन्होंने भरोसा जताया कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं और आगे की यात्रा को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी घबराई हुई भी हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी शुभकामनाएं

जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हुए लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने उम्मीद जताई कि उनके जीवन का अगला पड़ाव और भी अच्छा होगा. पंखुड़ी की यह स्टोरी ऐसे समय में सामने आई है, जब कई प्रोफेशनल्स अच्छी सैलरी और बड़ी कंपनियों में काम करने के बावजूद करियर के साथ निजी जिंदगी के संतुलन पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं. उनके मामले में फिलहाल प्राथमिकता कुछ समय का ब्रेक लेने, बेटी के साथ वक्त बिताने और आगे की नई शुरुआत की तैयारी करने की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »