Microsoft इंडिया ने किया रिजेक्ट, फिर वापस की पढ़ाई, अब Microsoft USA में मिल गई नौकरी 

कभी जिस माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने का सपना था, वहीं तक पहुंचने का सफर प्राचिती पारकर के लिए आसान नहीं था. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया से रिजेक्शन मिलने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अमेरिका जाकर अपनी पढ़ाई kr. मेहनत और लगन के दम पर आखिरकार उन्हें माइक्रोसॉफ्ट यूएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर II के तौर पर काम करने का मौका मिला. हाल ही में उन्होंने अपने माता-पिता को वहां का माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दिखाया है जहां पर पहुंचना उनके लिए कभी सपना हुआ करता था. 

Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में रिजेक्शन ने आगे पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित अब अमेरिका में कर रही नौकरी.(Image courtesy: @PrachitiParkar/X) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में रिजेक्शन ने आगे पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित अब अमेरिका में कर रही नौकरी.(Image courtesy: @PrachitiParkar/X)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में नौकरी के लिए मिला रिजेक्शन प्राचिति पारकर के लिए आगे चलकर सफलता की वजह बन गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्राचिति पारकर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर आगे की पढ़ाई करने का फैसला लिया. प्राचिति का कहना है कि अगर उस समय उन्हें नौकरी मिल जाती, तो शायद वह विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला नहीं लेती.

Advertisement

यह सोचना कितना अजीब है न कि अगर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने मुझे अमेरिका आने से ठीक पहले रिजेक्ट न किया होता तो, आज मैं यहां नहीं होती. 

जब नौकरी नहीं मिली, तो अमेरिका में एडमिशन लेने का फैसला किया. यह वह फैसला बन गया जो उन्हें वापस से माइक्रोसॉफ्ट में वापस ले आया लेकिन अलग देश में. 

एक रिजेक्शन ने सब कुछ बदल दिया 

पारकर ने बताया कि उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की. उन्होंने अपनी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.0 GPA के साथ डिग्री पूरी की. उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका जाने से पहले, उन्होंने मुंबई के वीरमाता जिजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री पूरी की. लेकिन अपनी मेहनत के चलते अब वह संयुक्त राज्य अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं. 

Advertisement

माता-पिता को दिखाया ऑफिस 

हाल ही में प्राचिति पारकर अपने माता-पिता को वाशिंगटन स्थित माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दिखाने ले गईं, जहां वह काम करती हैं. ऑफिस का स्पेस, सुविधाएं और काम करने का माहौल देखकर उनके माता-पिता काफी खुश और हैरान हुए. प्राचिति ने बताया कि अक्सर वह अपने माता-पिता से पूछती थीं कि क्या उन्हें उन पर गर्व है, लेकिन इस बार उन्हें पूछने की जरूरत नहीं पड़ी. उनके माता-पिता की मुस्कान ने ही सब कुछ बता दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »