JoSAA 2026 के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित, छात्रों के लिए अब आगे क्या? 

JoSAA ने IIT, NIT, IIIT और GFTI में प्रवेश के लिए दूसरे दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवारों को अब रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी, फ्रीज, फ्लोट या स्लाइड में से विकल्प चुनना होगा और जारी हो रहे शेड्यूल पर नजर बनाई रखनी होगी.

Advertisement
JoSAA काउंसलिंग के दूसरे राउंड का परिणाम घोषित. JoSAA काउंसलिंग के दूसरे राउंड का परिणाम घोषित.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है. दूसरे चरण में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों का फोकस अब समय से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने पर है. 

JoSAA के आधिकारिक पोर्टल पर आवंटन की स्थिति की जांच करने के बाद उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करनी होगी. इसके साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, सीट स्वीकृति के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा और यह चुनना होगा कि वे अपनी आवंटित सीट को फ्रीज, फ्लोट या स्लाइड करना चाहते हैं या नहीं. निर्धारित समय सीमा के भीतर इनमें से किसी भी चरण को पूरा न करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है. 

Advertisement

छात्रों को अब क्या करना होगा? 

दूसरे दौर में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों को कई चरणों को पूरा करना होगा. इनमें- 

  • josaa.admissions.nic.in पर JoSAA काउंसलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें और आवंटित संस्थान और कार्यक्रम की जांच करें. 
  • आवंटित सीट स्वीकार करें. 
  • ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. 
  • सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करें और अगर अधिकारियों की ओर से दस्तावेज वेरिफिकेशन संबंधी कोई प्रश्न उठाया जाता है, तो उसका जवाब दें. 
  • इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों के सत्यापन और सभी औपचारिकताओं के पूरा होने तक काउंसलिंग पोर्टल को लगातार देखते रहें. 

क्या है फ्रीज,फ्लोट और स्लाइड का मतलब? 

फ्रीज (Freeze): अगर आपको मिली हुई सीट पसंद है और आप आगे के किसी भी राउंड में हिस्सा नहीं लेना चाहते, तो यह विकल्प चुनें. 

Advertisement

फ्लोट (Float): अगर आप अभी मिली सीट रखना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज में सीट मिलने की उम्मीद भी बनाए रखना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें. 

स्लाइड (Slide): अगर आपको मिला हुआ कॉलेज पसंद है, लेकिन उसी कॉलेज में अपनी पसंद की बेहतर ब्रांच (कोर्स) मिल जाए, तो उसके लिए यह विकल्प चुनें. 

दूसरे राउंड के बाद क्या? 

दूसरे दौर की रिपोर्टिंग विंडो बंद होने के बाद, JoSAA उम्मीदवारों की इच्छा और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट अपग्रेड की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके बाद प्राधिकरण आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार तीसरे दौर के सीट आवंटन का परिणाम जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों को अपग्रेड की गई सीटें मिलेंगी, उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग औपचारिकताओं को दोबारा पूरा करना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »