ग्रेजुएट छात्रों के लिए ISRO में निकली वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

इसरो ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. जानें कितनी होगी सैलरी कैसे कर सकते हैं आवेदन.

Advertisement
ISRO recruitment 2018 ISRO recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जिसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें.

पदों की संख्या: 171 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.

पद का नाम: जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर

Advertisement

योग्यता: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान आर्ट्स, कॉमर्स, मैनेंजमेंट, साइंस, कंप्यूटर में ग्रेजुएशन की डिग्री और ली हो. साथ ही स्टेनोग्राफर पद के लिए मिनिमम टाइपिंग स्पीड 80 w.p.m हो. यानी उम्मीदवार प्रति मिनट में 80 शब्द टाइप कर पाए.

अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2018

उम्र: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 साल और न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए.

चुनाव प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा.

मासिक आय: 25500 रुपये है.

आवेदन फीस: जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की फीस 100 रुपये है. एसटी/एससी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है.

आवेदन कैसे करें: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जा सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement