IIT दिल्ली छोड़कर 18 की उम्र में जॉइन क‍िया माइक्रोसॉफ्ट, वजह बस इतनी-सी थी!

IIT दिल्ली के एक ड्रॉपआउट ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का एक बड़ा कारण वहां मिलने वाली आजादी है. उनका कहना है कि इस माहौल में उन्हें नए और अलग तरह के आइडिया सोचने और जोखिम लेने का मौका मिला, जिससे उनकी सोच और काम करने का तरीका बेहतर हुआ. 

Advertisement
IIT दिल्ली की छोड़ी पढ़ाई, माइक्रोसॉफ्ट में किया जॉब. (Photo: Ashish Kumar Verma/LinkedIn) IIT दिल्ली की छोड़ी पढ़ाई, माइक्रोसॉफ्ट में किया जॉब. (Photo: Ashish Kumar Verma/LinkedIn)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

आशीष कुमार वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पोस्ट में अपने इस अनोखे करियर सफर के बारे में साझा किया. उन्होंने लिखा कि IIT दिल्ली छोड़ने के बाद उन्हें कम उम्र में ही दुनिया की बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए एक बड़ा अनुभव रहा.  

उन्होंने अपने पोस्ट में यह समझाते हुए बात शुरू की कि उन्होंने आईआईटी दिल्ली छोड़ने का फैसला क्यों किया, उन्होंने बताया कि छात्रों को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में बाटा जा सकता है. वे जो अपनी रुचियों का पता लगाने के लिए आईआईटी जैसे संस्थानों में शामिल होते हैं और वे जो पहले से ही जानते हैं कि वे क्या करना चाहते हैं.

Advertisement

वर्मा ने आगे लिखा कि आईआईटी पहले श्रेणी के छात्रों के लिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वहां खोज और प्रयोग करने का अच्छा माहौल मिलता है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों को अपने लक्ष्य का साफ पता है, उनके लिए हमेशा पारंपरिक पढ़ाई के रास्ते पर चलना जरूरी नहीं होता. 

एडमिशन से पहले बना ली थी पहचान 

आईआईटी दिल्ली में एडमिशन लेने से पहले आशीष ने तकनीकी क्षेत्र में पहले ही अपनी पहचान बना ली थी. उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में वे दुनिया के सबसे युवा डेवलपर एक्सपर्ट बने, जापान के सकुरा साइंस प्रोग्राम में भाग लेने के बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर मदद की और एक ऐप विकसित किया जिसे बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रदर्शित किया. 

क्या है माइक्रोसॉफ्ट को चुनने की वजह? 

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट को चुनने के पीछे का कारण बताते हुए वर्मा ने कहा कि सीखने के अवसर उनके इस फैसले का मुख्य कारण था. वह ऐसे माहौल में काम करना चाहते थे जहां उन्हें सीधे इंडस्ट्री के टॉप इंजीनियरों और क्रिएटर्स से सीखने का मौका मिले, खासकर वे लोग जो C# और टाइपस्क्रिप्ट जैसी तकनीकों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं इसमें किसी डिग्री या पहचान के लिए शामिल नहीं हुआ.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भले ही AI काम को लागू करने में मदद कर सकता है, लेकिन असली विचार, रचनात्मकता और रुचि अक्सर उन अनुभवी लोगों से आती है जो इंडस्ट्री को आकार देते हैं. उन्होंने आगे बताया कि माइक्रोसॉफ्ट में काम करने के पीछे जो एक और कारण सबसे बड़ा था, वह ये था कि उन्हें काम करने की आजादी मिली, जिससे नए और अलग विचार सोच सके और जोखिम लेने का मौका मिला.

अपने अनुभव को उदाहरण बनाकर उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे डिग्री का इंतजार करने के बजाय सीधे कुछ बनाने और काम करने पर ध्यान दें. उन्होंने यह भी कहा कि आज तकनीक की वजह से सीखना पहले से कहीं आसान हो गया है, क्योंकि AI टूल्स, इंटरनेट और विशेषज्ञों तक सीधी पहुंच ने सीखने और आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल दिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »