सिर्फ रुतबा नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी… इन सरकारी नौकरियों में मिलती है 2 लाख तक की सैलरी

अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी की बात आती है, तो भारत में सरकारी नौकरी का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसी नौकरियों हैं जिसमें 2 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है. 

Advertisement
इन सरकारी नौकरी में लाखों रुपये होती है सलैरी. इन सरकारी नौकरी में लाखों रुपये होती है सलैरी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

हर युवा चाहता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे एक ऐसी नौकरी मिले, जिसमें अच्छी सैलरी हो और भविष्य भी सुरक्षित रहे. जिसके लिए आज भी कई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. लेकिन सरकारी नौकरी का मतलब केवल IAS या IPS बनना नहीं है. देश में RBI, SEBI और PFRDA जैसे संस्थानों में भी अधिकारी बनने के मौके हैं, जहां शुरुआती ग्रॉस सैलरी ही डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. ऐसे में अगर आप भी अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो जानिए किन पदों पर मिल सकता है इतनी सैलरी और इनके लिए क्या योग्यता चाहिए.

Advertisement

IAS-IPS अधिकारी 

भारत में  सबसे सम्मानित  नौकरी की बात करें, तो इसमें  सबसे पहला नाम   IAS-IPS अधिकारी का आता है. इसमें चयन के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं.लेकिन वहीं, अगर इन पदों पर सैलरी की बात करें, तो हर महीने करीब 56,100 से लेकर 2.50 लाख रुपये तक की सैलरी हो सकती है. इसके साथ ही इन्हें भर्ते समेत कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है. 

RBI ग्रेड B ऑफिसर

RBI की 2026 भर्ती अधिसूचना के अनुसार, Grade B ऑफिसर का शुरुआती बेसिक सैलरी 78,450 रुपये प्रति माह है. हालांकि, यह 1.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. बेसिक सैलरी के अलावा अधिकारी को महंगाई भत्ता (DA), स्पेशल अलाउंस, ग्रेड अलाउंस, लोकल कम्पेन्सेटरी अलाउंस और नियमों के अनुसार अन्य भत्ते मिलते हैं.

सिविल जज 

कानून की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सिविल जज का पद सबसे बड़ा हो सकता है. इसपर काम करना केवल एक नौकरी नहीं है बल्कि जिम्मेदारी भी है. वही, सैलरी की बात करें, तो हर महीने 1.2 लाख से 2.8 लाख रुपये तक मिल सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »