Gen Z Job Culture: नौकरी को लेकर कितनी अलग है Gen Z की सोच?

आज की जेन जी के लिए नौकरी का मतलब सिर्फ अच्छी सैलरी और प्रमोशन पाना नहीं है. वो ऑफिस में बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, काम करने में फ्रीडम, मेंटल हेल्थ और सीखने के मौके भी चाहती है. पुरानी पीढ़ियों के मुकाबले जेन जी की काम को लेकर सोच कैसे अलग है और वर्कप्लेस से उसकी क्या उम्मीदें हैं, जानिए इस रिपोर्ट में.

Advertisement
जेन-जी क्यों ऑफिस में अलग तरीके से करता है काम? जेन-जी क्यों ऑफिस में अलग तरीके से करता है काम?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

बदलती जेनरेशन के साथ हर फ्रंट पर उस जेनरेशन की नीड भी बदलती है. पुरानी पीढ़ी के लिए जॉब होना और अच्छी सैलरी के साथ अच्छा पद होना मायने रखता था. उन्होंने माहौल में एडजस्ट करना सीखा. लेकिन जेन जी वर्क कल्चर में एंट्री के साथ अपनी प्रायरटीज बदल रही है. जेन को नौकरी चाहिए लेकिन सिर्फ नौकरी और सैलरी नहीं चाहती, बल्कि चाहती है कि नौकरी उसके जीने के तरीके, मेंटल हेल्थ और फ्यूचर की जरूरतों के साथ भी फिट बैठे.

Advertisement

लिंकडिन यूजर ने जेन जी की वर्कप्लेस से जुड़ी उम्मीदों पर बात करते हुए 5 जरूरी प्वाइंट्स को सामने रखा है. इनमें काम करने की आजादी, कंपनी की सोच, मेंटल हेल्थ, टेक्नोलॉजी और करियर में आगे बढ़ने के मौके शामिल हैं.

1. काम के टाइम और जगह में फ्लेक्सिबिलिटी

जेन जी के लिए काम के टाइम में फ्लैक्सिबिलिटी और घर से काम करने की फैसेलिटी काफी मायने रखती है. डेलॉयट के 2022 के एक सर्वे के मुताबिक, जेन जी के 77% एम्प्लॉयज के लिए काम करने के तरीके में फ्लैक्सिबिलिटी जरूरी है. वे हाइब्रिड वर्क मॉडल पसंद करते हैं, जिसमें कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम करने की फैसेलिटी हो. साथ ही, वे ऐसा वर्क शेड्यूल चाहते हैं, जिसे अपनी निजी जिंदगी के साथ संतुलित कर सकें.

यह पहले की पीढ़ियों से कैसे अलग है?

Advertisement

जहां पहले की पीढ़ियां आमतौर पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ऑफिस में काम करने के तय तरीके को अपनाती थीं, वहीं जेन जी के लिए काम में लचीलापन कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत है.

2. मकसद से जुड़ा काम

जेन जी सिर्फ सैलरी के लिए नौकरी नहीं करना चाहती, बल्कि चाहती है कि उसका काम उसकी सोच और बिलीफ्स यानी मानयताएं भी मेल खाए. लिंक्डइन की 2021 की एक स्टडी के मुताबिक, जेन जी के 49% एम्प्लॉयज ऐसी कंपनियों में काम करने के लिए तैयार नहीं हैं, जिनकी सोशल और इनवायरोमेंट से जुड़ी सोच उनकी अपनी सोच से मेल नहीं खाती.

ये पहले की पीढ़ियों से कैसे अलग है?

जहां बेबी बूमर्स और Gen X के लिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और करियर में आगे बढ़ना ज्यादा जरूरी रहा, वहीं जेन जी ऐसी नौकरी को प्रायरिटी देती है, जिसमें उसे अपने काम का मकसद समझ आए और वो अपने बिलीफ्स के मुताबिक काम कर सके.

3. मेंटल हेल्थ और वेलनेस को सपोर्ट करना

जेन जी के लिए ऑफिस में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना काफी जरूरी है. अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के 91% लोगों का मानना है कि कंपनियों को एम्प्लॉयज की मेंटल हेल्थ बेहतर रखने के लिए एक्टिवली काम करना चाहिए. वेलनेस प्रोग्राम, मानसिक सेहत के लिए छुट्टी और इस टॉपिक पर खुलकर बात करने का मौका मिलना उनके लिए नौकरी से सैटिसफैक्शन का अहम हिस्सा है.

Advertisement

ये पहले की पीढ़ियों से कैसे अलग है?

पहले की पीढ़ियों में मेंटल हेल्थ को अक्सर पर्सनल मैटर माना जाता था, लेकिन जेन जी चाहती है कि कंपनी भी इस पर ध्यान दे. उसके लिए ऐसा वर्कप्लेस जरूरी है, जहां एम्प्लॉयज बिना झिझक अपनी परेशानी बता सकें और उन्हें जरूरी मदद मिल सके.

4.  काम में नई टेक्नोलॉजी का यूज

जेन जी डिजिटल दुनिया के बीच बड़ी हुई है, इसलिए वो चाहती है कि ऑफिस में भी काम को आसान और तेज बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो. मैकिन्से की 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के 87% एम्प्लॉयज पुरानी टेक्नोलॉजी से परेशान हैं. ऐसे एम्पलॉयज उन कंपनियों को छोड़ने के बारे में भी सोच सकते हैं, जो नई टेकनोलॉजी अपनाने और काम करने के तरीकों में चेंज लाने पर ध्यान नहीं देतीं.

ये पहले की पीढ़ियों से कैसे अलग है?

पहले की पीढ़ियों ने अपने करियर के दौरान धीरे-धीरे नई टेक्नोलॉजी को अपनाया, जबकि जेन जी बचपन से ही डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करती आई है. इसलिए वो चाहती है कि ऑफिस में भी ऐसे टूल्स हों, जिनसे काम आसानी से और कम समय में किया जा सके.

5. करियर में आगे बढ़ने और नई चीजें सीखने के मौके

Advertisement

जेन जी के लिए नौकरी सिर्फ काम करने और सैलरी पाने तक लिमेटिड नहीं है. वो चाहती है कि नौकरी के साथ उसे नई चीजें सीखने और अपने हुनर को बेहतर बनाने का मौका भी मिले. गैलप के एक सर्वे के मुताबिक, जेन जी के 59% एम्प्लॉयज जॉब चुनते टाइम सीखने और करियर में आगे बढ़ने के मौकों को प्रायरिटी देते हैं. वे ऐसी कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं, जहां ट्रेनिंग, मेंटरशिप और नई स्किल सीखने के लिए जरूरी सोर्सेस अवेलएबल हों.

ये पहले की पीढ़ियों से कैसे अलग है?

जहां मिलेनियल्स और Zen X के लिए प्रमोशन और नौकरी की सुरक्षा अहम रही, वहीं जेन जी लगातार कुछ नया सीखने को जरूरी मानती है. बदलते जॉब मार्केट में आगे बने रहने के लिए वो अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना चाहती है.

जेन जी काम करने के पुराने तरीकों में बदलाव ला रही है. उसके लिए जॉब में फ्लैक्सिबिलिटी, काम का मकसद, मेंटल हेल्थ का ध्यान, नई टेक्नोलॉजी और लगातार कुछ नया सीखने के मौके जरूरी हैं. कंपनियां अगर इन नीड्स को समझकर अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाती हैं, तो वे जेन जी को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के साथ-साथ एम्प्लॉयज को बेहतर तरीके से काम करने और नए थॉट्स सामने लाने के लिए भी मोटीवेट कर सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »