कॉलेज खत्म होने के बाद फ्रेशर्स सोचते हैं कि जल्द से जल्द नौकरी मिल जाएं. लेकिन फ्रेशर होने की वजह से जॉब ढूढ़ने में कई दिक्कतें आती है. क्योंकि उन्हें जॉब मिलना इतना आसान नहीं होता है. वहीं अनुभव ना होने की वजह से वह कई बार बहुत सारी गलतियां भी कर देते हैं. अगर आप भी फ्रेशर हैं और जॉब की तलाश कर रहे हैं तो अपना लें ये टिप्स.
अच्छे कनेक्शन बनाएं
एक फ्रेशर को हमेशा अपने साथियों के साथ अच्छे कनेक्शन बना कर रखने चाहिए, क्योंकि यही लोग जॉब से जुड़ी अहम जानकारी आप तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
कॉलेज के सीनियर्स और टीचर्स
आपको अपने कॉलेज के सीनियर्स और टीचर्स के साथ हमेशा जुड़े रहने की कोशिश करनी चाहिए. जॉब इंटरव्यू किस तरह देना चाहिए, कौन सी कंपनी में वैकेंसी है. ये सभी बातें सीनियर्स से अच्छा आपको और कौन बता सकता है.
जॉब पोर्टल्स से रहें अपडेट
आप अपनी पहली जॉब पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टॉप जॉब पोर्टल्स पर अच्छे से नजर रखनी चाहिए. जॉब पोर्टल्स की मदद से ज्यादातर फ्रेशर्स को जॉब्स मिली हैं. इसलिए जॉब पोर्टल पर आने वाले सभी अपडेट्स पर आपको बराबर नजर रखें.
रिज्यूमे पर भी दें ध्यान
अगर कहीं पर भी आपकी जॉब की बात होती है, तो सबसे पहले आपसे आपका रिज्यूमे मांगा जाता है. इसलिए अगर आपको जॉब चाहिए तो अपने रिज्यूमे को गंभीरता से लें और किसी सीनियर की निगरानी में तैयार करवाएं.
इंटरव्यू स्किल्स सुधारें
आपको हमेशा खुद को जॉब इंटरव्यू कॉल के लिए तैयार रहना होगा. अगर आप इंटरव्यू सही से नहीं दे पाए तो जॉब मिलना मुश्किल होगा. इसलिए इंटरव्यू पर जाने से पहले प्रैक्टिस जरूर करें लें.
पढ़ें इंटरव्यू पर पूछे जाने वाले सवाल
तमाम वेबसाइट पर कुछ ऐसे सवाल दिए जाते हैं जो ज्यादातर इंटरव्यू के दौरान पूछे जाते हैं. इन सभी सवालों को पढें और उनका सही तरीके से जवाब देना सीखें.
प्रियंका शर्मा