BPSC: बिहार में होने वाली है बंपर भर्ती, सामान्य प्रशासन को मिला शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन 

TRE-4 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने रोस्टर क्लियरेंस के बाद भर्ती का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया जिसके बाद से इसे बीपीएससी को भेजने की तैयारी की जाएगी और फिर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

Advertisement
जल्द जारी होगी BPSC का नोटिफिकेशन  जल्द जारी होगी BPSC का नोटिफिकेशन

शशि भूषण कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

बीपीएससी टीआरई 4 के तहत शिक्षा भर्ती का प्रस्ताव बिहार सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद इस विभाग को संभालते हैं. इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति चौथे चरण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. TRE-4  के माध्यम से 30 हजार पदों पर भर्ती होनी की उम्मीद है. ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से शिक्षा बहाली का इंतजार कर रहे थे उनके लिए ये अच्छी खबर है. जानकारी के मुताबिक, PRT (कक्षा 1 से 5) के लिए करीब 4 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. इसके अलावा कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11-12 के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाने की तैयारी है. 

Advertisement

कब तक आएगी वैकेंसी? 

सामान्य प्रशासन विभाग से प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद से अगस्त के पहले सप्ताह में वैकेंसी आ सकती है. इसके बाद से आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. माना जा रहा है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक TRE 4 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जा सकता है. हालांकि, बिहार के शिक्षा मंत्री ने पहल ही ऐलान कर दिया था कि इस अगस्त में ही अधियाचना भेज दी जाएगी. अब विभाग की ओर से अधियाचना भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद अभ्यर्थियों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. 

एग्जाम डेट हो चुकी है घोषित 

बता दें कि BPSC की ओर से शिक्षा भर्ती के लिए एग्जाम डेट पहले ही घोषित हो चुकी है. आयोग की बताया गया है कि एग्जाम का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. भर्ती परीक्षा पूरी होने के बाद रिजल्ट नवंबर में घोषित किए जाएंगे.

Advertisement

इस साल होंगे ये बदलाव 

BPSC ने अप्रैल में ही बता दिया था कि इस बार आयोग की ओर से पहले आवेदन फीस ली जाएगी. इसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा. पहले फीस में दिक्कत होती था. उम्मीदवार फीस तो जमा कर देते थे लेकिन हमारे एंड पर नहीं दिखाई देती थी. इसके साथ ही यह फॉर्म भरने के समय 38 जिलों की चॉइस भरनी होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »