33,320 शिक्षक पदों पर आज बंद हो जाएंगे आवेदन... जानें कैसे करें अप्लाई

बिहार के 33,320 टीचिंग पोस्ट के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार टेक्निकल परेशानियों से बचने के लिए समय के पहले आवेदन कर लें. लेकिन इससे पहले चलिए जान लेते हैं, इस पद से जुड़ी डिटेल. 

Advertisement
बिहार में शिक्षक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख. (Photo-ITG) बिहार में शिक्षक पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख. (Photo-ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 के लिए एप्लीकेशन भरने की आखिरी तारीख आज है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है, उनके पास केवल आज का ही समय बचा हुआ है यानी कि 33,320 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो गए हैं. ऐसे में पहले चलिए जान लेते हैं कि आखिर इन पदों पर  क्वालिफिकेशन होनी चाहिए या इसके लिए एज लिमिट क्या है? 

Advertisement

आवेदन के लिए क्या चाहिए क्वालिफिकेशन? 

वैसे तो इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट है लेकिन उम्मीदवारों के लिए योग्यता पदों के मुताबिक, अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्राइमरी टीचर के पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होने के साथ डीएलएड, बीएलएड या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता पूरी करना जरूरी है.  मिडिल स्कूल टीचर के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड, डीएलएड या विज्ञापन में मान्य अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए.

वहीं, सेकेंडरी टीचर के पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड की योग्यता मांगी जा सकती है. हायर सेकेंडरी टीचर के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित समकक्ष योग्यता जरूरी हो सकती है. इसके अलावा पद के अनुसार CTET, BTET या STET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना भी जरूरी हो सकता है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें.  

Advertisement

इसके लिए क्या है एज लीमिट? 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 से 21 साल है और अधिकतम एज 37 से 40 साल तक की है. इसके अलावा निर्धारित नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु  सीमा में छूट दी जाएगी. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.govt.in पर जाएं. 
  • इसके बाद से होम पेज पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें. 
  • एप्लीकेशन में मांगी गई सारी डिटेल को भरें. 
  • भर्ती से जुड़े आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 
  • इसके बाद से फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें. 
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »