बिहार स्कूल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 के लिए एप्लीकेशन भरने की आखिरी तारीख आज है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है, उनके पास केवल आज का ही समय बचा हुआ है यानी कि 33,320 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख है. हालांकि, इन पदों पर आवेदन 25 सितंबर से शुरू हो गए हैं. ऐसे में पहले चलिए जान लेते हैं कि आखिर इन पदों पर क्वालिफिकेशन होनी चाहिए या इसके लिए एज लिमिट क्या है?
आवेदन के लिए क्या चाहिए क्वालिफिकेशन?
वैसे तो इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट है लेकिन उम्मीदवारों के लिए योग्यता पदों के मुताबिक, अलग-अलग निर्धारित की गई है. प्राइमरी टीचर के पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होने के साथ डीएलएड, बीएलएड या निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता पूरी करना जरूरी है. मिडिल स्कूल टीचर के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड, डीएलएड या विज्ञापन में मान्य अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए.
वहीं, सेकेंडरी टीचर के पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड की योग्यता मांगी जा सकती है. हायर सेकेंडरी टीचर के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित समकक्ष योग्यता जरूरी हो सकती है. इसके अलावा पद के अनुसार CTET, BTET या STET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना भी जरूरी हो सकता है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें.
इसके लिए क्या है एज लीमिट?
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 से 21 साल है और अधिकतम एज 37 से 40 साल तक की है. इसके अलावा निर्धारित नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आजतक एजुकेशन डेस्क