नाम याद रखने के 5 आसान तरीके

अगर आपको लोगों के नाम जल्दी याद नहीं होते और मिलने पर उनसे आप बार-बार नाम पूछते हैं तो इन 5 आसान तरीकों की मदद लें. इनसे आप कोई भी नाम याद रखने में सफल होंगे...

Advertisement
symbolic image symbolic image

अगर आपको भी लोगों के नाम भूलने की समस्या है, तो इन पांच आसान तरीकों से आप इसे दूर कर सकते हैं.

बार-बार इस्तेमाल करें
अगर आप किसी का नाम याद रखना चाहते हैं, तो अक्सर बातचीत में उसके नाम का इस्तेमाल करते रहिए. हर वाक्य में नहीं लेकिन ख़ासकर तब जब उसे पुकारना हो.

इंसान को देखिए, सुन‌िए नहीं
याददाश्त को लेकर ख़ास जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि आप शक्ल के ज़रिए आसानी से नाम याद रख सकते हैं. अगर किसी का नाम अजीब है, तो एक बार उससे दोबारा बोलने के लिए कहिए या आप लोगों से उनका बिज़नेस और विज़िटिंग कार्ड भी मांग सकते हैं.

Advertisement

खास नामों के साथ जोड़ें
किसी को याद रखने का बेहद आसान तरीका है कि ख़ास लोगों के साथ उनके नामों को जोड़ दें. आप किसी सेलेब्रिटी या नेता के नाम लोगों के नाम जोड़ सकते हैं, ताकि उनके सहारे आप उन्हें याद रख सकें

पेशे या शहर को नाम बनाएं
लोगों के काम या उनके शहर को भी नाम से जोड़कर याद रखना आपके लिए एक और बढ़िया उपाय है. जैसे मनीष मार्केटिंग, प्रियंका पेंटर या दिव्या दिल्ली

फोकस
जानकार बताते हैं कि नाम भूलने का एक बड़ा कारण ये है कि हमारा ध्यान कहीं और होता है. अगर कोई भी फैसला या काम ध्यान और जागरुकता के साथ किया जाए तो भूलने की नौबत ही नहीं आएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement