पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मार... जानें- भारत की एयर स्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने कहां-कहां हैं

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है.

Advertisement
भारत ने इन 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है भारत ने इन 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया है. ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन था. भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है. भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. आइए जानते हैं ये कौन-कौन से ठिकाने हैं और इंटरनेशनल बॉर्डर से कितनी दूर हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Air Strike In Pakistan: भारत ने PAK में की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान का दावा- लाहौर की मस्जिद को बनाया गया निशाना

1. बहावलपुर – अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है, यहां जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया है.

2. मुरीदके– ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनल बॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है, यहां  लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था.

3. गुलपुर- ये आतंकी ठिकाना LoC (पुंछ-राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है.

4. लश्कर कैंप सवाई – ये आतंकी ठिकाना पीओके तंगधार सेक्टर के अंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है.

5. बिलाल कैंप – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड, ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

6. कोटली – एलओसी से 15 किमी दूर स्थित लश्कर का शिविर. ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था.

Advertisement

7. बरनाला कैंप– ये आतंकी ठिकाना LoC से 10 किमी दूर स्थित था. 

8. सरजाल कैंप- सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र.

9 मेहमूना कैंप (सियालकोट के पास)– ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था.

यह भी पढ़ें: 
 


भारत ने लक्ष्य को चुनने में संयम बरतीः रक्षा मंत्रालय

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि 'थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था.' आगे कहा गया कि कुल मिलाकर 9 स्थानों को निशाना बनाया गया है.

इसमें स्पष्ट कहा गया है कि हमारा एक्शन गैर-उकसावे वाला है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्य को चुनने में संयम बरती है.

'भारत ने 6 जगहों पर 24 हमले किए'

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आर्मी का बयान भी सामने आ गया है. PAK आर्मी ने कहा कि 6 जगहों पर 24 हमले किए गए हैं. इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. वहीं, भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. 6-7 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अपनी चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी और तोपखाने से गोले दागे. इस अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में तीन नागरिकों की जान चली गई. भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »