पाकिस्तानी विमानों और फाइटर जेट के सिग्नल जाम करेगा भारत, उठाया ये बड़ा कदम

भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा.

Advertisement
भारत की पाकिस्तान के नैविगेश सिस्टम पर चोट भारत की पाकिस्तान के नैविगेश सिस्टम पर चोट

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

पहलगाम आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों को रसातल तक धकेल दिया है. इस बीच भारत की ओर से होने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान अलर्ट पर है. ऐसे में भारत ने पाकिस्तान के नैविगेशन सिस्टम पर बड़ी चोट की है.

सूत्रों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के सिग्नल को बाधित करने के लिए एडवांस्ड जैमिंग सिस्टम की तैनाती की है. इन्हें पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. 

Advertisement

भारत के जैमिंग सिस्टम से जीपीएस, GLONASS और बैदू सहित सैटेलाइट आधारित नैविगेशन प्लेटफॉर्म बाधित होंगे. इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के विमानों द्वारा किया जा रहा है. 

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए भारत का एयरस्पेस 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए बंद रहेगा.

हिमशक्ति इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सुइट. फोटो DRDO

बता दें कि जैमिंग सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का हिस्सा है, जिसे रेडियो फ्रीक्वेंसी सिगनलों को बाधित करने के लिए डिजाइन किया जाता है. इससे कई बार गलत सिग्नल भेजकर दुश्मनों के उपकरणों को भ्रमित भी किया जाता है. 

भारत द्वारा तैनात किए गए ये सिस्टम हाई फ्रीक्वेंसी जैमिंग सिस्टम हैं, जो विशेष रूप से सैन्य अभियानों में उपयोग होने वाले GNSS सिग्नलों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

Advertisement

पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन के बाद LoC के कई सेक्टरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऑपरेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान पर सख्त फैसले ले रही है. इस बीच, नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है. 

पाकिस्तान पिछले सात दिन से लगातार सीजफायर तोड़ रहा है और हल्के हथियारों से रातभर फायरिंग कर रहा है. लेकिन बुधवार को पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. उसने अब जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की है.

रक्षा सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह तक पाकिस्तानी सेना सिर्फ नियंत्रण रेखा पर ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही थी, लेकिन अब उसने बुधवार रात जम्मू के परागवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की है, जिसके बाद पाकिस्तान ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »